एक्सप्लोरर

दिल्ली के अस्पतालों में गर्मी से हाहाकार, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Delhi News: भीषण गर्मी में दिल्ली के अस्पतालों में अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है.

Delhi Heat Wave: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रिकॉर्ड तोड़ भीष्ण गर्मी की के बीच अस्पतालों में व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने बीजेपी सरकार को लेकर आरोप लगाया है कि गर्मी के कारण अस्पतालों में जहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है वहीं दिल्ली सरकार बीमार लोगों को अस्पतालों में व्यवस्थित सुविधाएं देने तक में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है.

उनका कहना है कि हीट वेव से निपटने के लिए व्यापक योजना की घोषणा के बावजूद 45 डिग्री तापमान में जहां मरीज अपनी बीमारी से अधिक प्रभावित हो रहे है वहीं उनको अस्पताल तक लाने वाले सहायक लोगों को अस्पताल में बैठने तक की सुविधा नहीं है.

कांग्रेस का बीजेपी पर आरोप
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार के अस्पतालों में बेहतर सुविधाओं का बखान कर रही है. कांग्रेस दिल्ली अध्यक्ष का आरोप है कि अस्पतालों में मरीजों के तीमारदार खुले में बैठने को मजबूर है. इनके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में मराजों के इंजतार करने की जगह पंखे तक नहीं है और भीड़ के कारण साथी लोगों को अंदर बैठने तक नही दिया जा रहा. कहीं परिजन पेड़ के नीचे बैठने को मजबूर है तो कहीं भीष्ण गर्मी में टीन शेड के नीचे खड़ा होने को मजबूर हैं, धूप से बचने के लिए टीन शेड की तपत में मजबूरी में खड़े है.

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में जो गर्मी से प्रभावित मामले आ रहे है वो रिक्शा चालक, मजदूर, सड़कों अजीविका चलाने वाले, रेहड़ी पटरी वाले लोग है जिनमें पेट दर्द, उल्टी, पानी की कमी और चक्कर आने आदि शिकायतें है.

दिल्ली के अस्पतालों में कमियों को लेकर लगाया आरोप
देवेन्द्र यादव ने कहा कि अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का अंबार है, पंखे तक नहीं है, मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं है, पीने के पानी की सुविधा नहीं है, कुछ अस्पतालों में वाटर कूलर लगे है लेकिन पानी नहीं है. लिफ्ट तक काम नही कर रही है, जिससे मरीजां और परिजनों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है. बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है.

दिवेंद्र यादव ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार कड़कड़डूमा स्थित हेडगेवर अरोग्य अस्पताल में ओपीडी में  ओपीडी में 7-10 प्रतिशत मरीज भीषण गर्मी से जुड़ी बीमारियों के है, मरीजों की गंभीर हालात के बावजूद डाक्टर मरीजों को कह रहें है भर्ती करने की जरुरत नहीं है. ऐसी ही हालत जीटीबी अस्पताल, स्वामी दयानन्द अस्पताल की है जहां पर गर्मी में बुनियादी सुविधाओं के साथ अन्य व्यवस्था ओझल है.

'हालात अत्यधिक संवेदनशील हैं'
उन्होंने कहा कि यदि इन अस्पतालों की जगह अगर दिल्ली में 30-40 सरकारी अस्पतालों के हालातों का आकलन करें तो हालात अत्यधिक संवेदनशील हैं. देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार ने 100 दिनों में दिल्ली के अस्पतालों को वेंटिलेटर से आईसीयू में पहुंचा दिया है. भीष्ण गर्मी के कारण मरीजों की बढ़ती भीड़ ने अस्पतालां में सुविधाओं और व्यवस्थाओं की कमी की वास्तविकता को उजागर कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: हीटवेव से झुलसी दिल्ली को बारिश से मिलेगी राहत! IMD ने दिया अलर्ट, जानें कब होगी बरसात?

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget