एक्सप्लोरर

Delhi Weather: हीटवेव से झुलसी दिल्ली को बारिश से मिलेगी राहत! IMD ने दिया अलर्ट, जानें कब होगी बरसात?

Delhi Weather News: दिल्ली में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज बारिश से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, लेकिन लोगों को यह गर्मी 50 डिग्री से ज्यादा की महसूस हो रही है. तापमान के 'फील्स लाइक' फिचर में इसे देखा जा सकता है.

गर्म हवाओं और हीटवेव के चलते जनजीवन प्रभावित है. लेकिन अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, क्योंकि मौसम विभाग ने आज (14 जून) को राजधानी में बारिश और आंधी की संभावना जताई है.

दिल्ली समेत कई क्षेत्रों में मिलेगी बारिश से राहत- IMD
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. दिल्लीवासियों के लिए यह गर्मी से राहत देने वाली स्थिति हो सकती है. गुरुवार (12 जून) को राजधानी में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां हीट इंडेक्स 54.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मिल सकती है थोड़ी राहत, मानसून में देरी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. साथ ही, कुछ इलाकों में तेज हवाएं और तूफान जैसी स्थिति बन सकती है. किसानों और आम लोगों को इस दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. इन बदलावों से न केवल गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी, बल्कि हवा की गुणवत्ता में भी सुधार की संभावना है.

हालांकि राहत की यह उम्मीद पूरी तरह से मानसून पर भी निर्भर करेगी. इस बार मानसून दक्षिण भारत में लगभग समय पर पहुंच गया है, लेकिन उत्तरी भारत में इसकी आमद थोड़ी देरी से हो रही है. इसी कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों को लंबे समय तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अगर आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो यह गर्मी के थपेड़ों से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget