एक्सप्लोरर

Delhi News: पुनर्विकास के लिए पांच प्रमुख बाजारों का चयन करेगी दिल्ली सरकार, जानें प्लान

Delhi employment budget: दिल्ली के पांच प्रमुख बाजारों को पुनर्विकास के लिए दिल्ली सरकार चयनित करेगी. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा 2022-23 के रोजगार बजट में घोषणा की गई थी.

Delhi News: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा 2022-23 के रोजगार बजट में की गई घोषणा के तहत एक समिति पुनर्विकास के लिए दिल्ली के पांच प्रमुख बाजारों का चयन करेगी. अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दिया कि इस समिति का गठन दिल्ली सरकार ने किया है. उन्होंने बताया कि आठ सदस्यीय समिति 20 मई तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

प्रमुख बाजारों ने आवेदन किया

कमला नगर, नेहरू प्लेस, सदर बाजार, चांदनी चौक, सरोजिनी नगर, राजौरी गार्डन, करोल बाग, खारी बावली, कनॉट प्लेस, लाजपत नगर और पालिका समेत दिल्ली के 50 प्रमुख बाजारों ने पुनर्विकास योजना के अतंर्गत आवेदन किया है. समिति में दो व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा योजना एवं वास्तुकला विद्यालय (एसपीए), लोक निर्माण विभाग और दिल्ली जल बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

अधिकारियों ने बताया कि समिति की अगुवाई दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास विभाग के मुख्य परियोजना प्रबंधक करेंगे. 'चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री' (सीटीआई) के अध्यक्ष एवं समिति के सदस्य बृजेश गोयल ने कहा कि समिति की पहली बैठक 17 मई को होगी. इससे पहले, दिल्ली सरकार ने पुनर्विकास योजना के तहत पांच बाजारों का चयन करने के मद्देनजर विभिन्न बाजार संगठनों से आवेदन मांगे थे. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि छह मई थी.

गोयल ने कहा, '' पुनर्विकास योजना के तहत 50 बाजार संघों ने आवेदन किया है, जिन पर चयन प्रक्रिया के दौरान विचार-विमर्श किया जाएगा. केवल उन्हीं बाजारों पर इस योजना के तहत विचार किया जाएगा, जिन्होंने आवेदन किया है.''

Delhi Water Crisis: दिल्ली पर मंडराया जल संकट, तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में प्रोडक्शन कम, कल सुबह से पानी के लिए तरस जाएंगे लाखों लोग

रोजगार के अवसर

दिल्ली विधानसभा में पिछले महीने रोजगार बजट 2022-23 में खुदरा बाजार पुनर्विकास परियोजना की घोषणा की गई थी, जिसके तहत पहले चरण में दिल्ली के पांच प्रमुख बाजारों का उन्नयन किया जाना प्रस्तावित है. सरकार ने इस परियोजना के तहत वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. सरकार को इस पहल से 1.5 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

दिल्ली सरकार का लक्ष्य चयनित बाजारों का फिर से डिजाइन और पुनर्विकास करना है ताकि वहां व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करके रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें. गोयल ने कहा कि बाजारों का सौंदर्यीकरण पुनर्विकास परियोजना का एक पहलू होना चाहिए क्योंकि यह खरीदारों के साथ-साथ अधिक लोगों को आकर्षित करेगा. उन्होंने कहा कि इससे कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

Delhi Politics: MCD की बुलडोजर कारवाई पर CM केजरीवाल ने विधायकों के साथ की बैठक, बोले क्या पूरी दिल्ली को तोड़ देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget