एक्सप्लोरर

Delhi Driving License News: दिल्ली में ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस टेस्ट से जुड़ी बड़ी खबर, केजरीवाल सरकार ने लिया ये फैसला

Delhi Driving License Skill Test: दिल्ली में परिवहन विभाग ने ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस के स्किल टेस्ट के लिए अहम आदेश जारी किया है.

Delhi government Driving License: दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस स्किल टेस्ट और लर्निंग लाइसेंस टेस्ट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. कोरोना वायरस के चलते सस्पेंड हुई ड्राइविंग लाइसेंस स्किल टेस्ट (DL Skill Test) और लर्निंग लाइसेंस टेस्ट (LL Test) को अब फिर से शुरू किया जा रहा है.  यह जानकारी परिवहन विभाग ने दी है. 

परिवहन विभाग ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और लर्निंग लाइसेंस टेस्ट की प्रक्रिया रोक दी गई थी हालांकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कुछ प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है.

आदेश में क्या कहा है परिवहन विभाग ने?
परिवहन विभाग ने कहा कि नियमों में ढील के बाद ड्राइविंग लाइसेंस (DL) स्किल टेस्ट और लर्निंग लाइसेंस (LL) टेस्ट से संबंधित गतिविधियों को फिर से शुरू किया जा रहा है. एक आदेश में कहा गया है कि सभी क्षेत्रीय प्राधिकरण (DTOS) डीएल और एलएल स्किल टेस्ट को फिर से शुरू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं.

आदेश में कहा गया है कि जोनल उपायुक्त (परिवहन) और DTOS ड्राइविंग लाइसेंस स्किल टेस्ट आयोजित करते समय सभी गाइडलाइन्स का पालन करें और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन ना हो.

बढ़ाई गई लाइसेंस की वैलेडिटी
बीते हफ्ते परिवहन विभाग ने कोविड संक्रमण की  वजह से लर्निंग लाइसेंस  की वैधता 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दी थी. परिवहन विभाग ने उन लर्निंग लाइसेंस की वैधता बढ़ाई थी जिनकी वैधता 1 फरवरी 2020 से 31 जनवरी 2022 के बीच खत्म हो गई है.

विभागीय आदेश में कहा गया था कि बीते साल 29 सिंतबर को लर्निंग लाइसेंस की वैलिडिटी 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई थी. इसके बाद फिर 30 नवंबर 2021 को 31 जनवरी 2022 तक के लिए वैधता बढ़ा दी गई है.

गौरतलब है कि DDMA ने गुरुवार को ही प्रतिबंधों में ढील दी है. इसके तहत वीकेंड कर्फ्यू और दुकानों के लिए ऑड-ईवन नियम खत्म कर दिया गया है. वहीं रेस्तरां और सिनेमा हॉल भी 50% क्षमता पर शुरू करने की अनुमति दे दी गई है.

Delhi Corona Guidelines: दिल्ली में आज से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे रेस्टोरेंट और सिनेमा हॉल, जानें नई गाइडलाइंस

Delhi-NCR Weather and Pollution Report: दिल्ली-एनसीआर में अभी छाया रहेगा कोहरा, सर्दी से मिलेगी निजात, जानें पॉल्यूशन रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget