एक्सप्लोरर

Delhi Fire: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, इमारत में आग लगने से 4 की मौत, 2 घायल

Delhi Fire News: दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार को एक इमारत में आग लगने से 9 महीने के शिशु समेत चार लोगों की मौत.

Delhi News: दिल्ली (Delhi) के शाहदरा इलाके में शुक्रवार को एक इमारत में आग (Delhi Fire) लगने से 9 महीने के शिशु समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलसकर घायल हो गए. दिल्ली फायर सेवा के अधिकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान प्रथम 17 वर्षीय सोनी, 28 वर्षीय रचना, 40 वर्षीय गौरी सोनी और नौ महीने की रूही के रूप में हुई है. जबकि घायलों की पहचान 16 वर्षीय राधिका और 70 वर्षीय प्रभावती शामिल हैं. 

मौके पर पहुंची 5 दमकल गाड़ियां

दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि शाहदरा इलाके की एक इमारत में आग लगने की सूचना शाम 5 बजकर 23 मिनट पर मिली. सूचना के आधार पर पांच दमकल की गाड़ियों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया.  छह बजकर 55 मिनट पर आग  पर काबू पा लिया गया. आग ग्राउंड फ्लोर पर वाइपर, रबर और कटिंग मशीन में लगी थी. इमारत में ग्राउंड फ्लोर को मिलाकर चार मंजिलें हैं और क्षेत्रफल लगभग 50 वर्ग गज है.

6 घायलों में 4 को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

आग की सूचना मिलने के बाद एमएस पार्क पुलिस स्टेशन से एसएचओ समेत एक टीम मौके पर पहुंची. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से फंसे तीन लोगों को बचाया गया. इसके बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और तीन अन्य लोगों को बचाया. बचाए गए लोगों को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिली है कि छह घायलों में से चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.बता दें कि जिस भवन में आग लगी उसके मालिक मालिक भरत सिंह हैं. ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल मालिक के कब्जे में है. जबकि, अन्य मंजिलें किराए पर दी गई हैं. अधिकारी ने कहा कि उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

Delhi Weather Update: दिल्ली में शीतलह और कोहरे का कहर जारी, जानें- अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget