एक्सप्लोरर

Diwali 2022: दिल्ली में दिवाली के दिन फैक्ट्री, रेस्तरां समेत कई जगहों पर लगी आग, फायर ब्रिगेड को आए 200 से अधिक फोन

दीपावली दिल्ली सहित पूरे देश में धुमधाम से मनाया गया. इस दौरान दिल्ली के कई स्थानों पर आग की सूचना भी मिली. जिस पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया. इस दौरान फायर ब्रिगेड़ को 201 जगहों से सूचना मिली थी.

Delhi News: रोशनी और खुशी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से देश भर में मनाया गया. राजधानी दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध होने के बावजूद जमकर आतिशबाजी देखने को मिली. दिवाली की रात दिल्ली में खूब पटाखे जलाए गए.

हालांकि इसी बीच दिल्ली में आग लगने की भी कई घटनाएं सामने आयी दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल दिल्ली में दिवाली के मौके पर आग लगने की अधिक घटनाओं की सूचना मिली. इस साल दिवाली की रात 201 जगहों पर आग लगने की सूचना मिली.

पिछले साल 152 जगहों पर मिली थी सूचना
दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि पिछले साल दिवाली के मौके पर दमकल विभाग को 152 आग लगने की सूचनाएं मिली थी, जबकि इस बार 201 जगहों पर आग लगने की सूचना मिली.

उन्होंने बताया कि दिल्ली के रोहिणी, प्रशांत विहार, गांधी नगर,ई नरेला समेत कई इलाकों में आग लगने की सूचना सामने आयीं. दिल्ली के गांधीनगर में शाम करीब 7:00 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली जिसकी सूचना मिलते ही तुरंत 10 दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया गया.

जानकारी के मुताबिक गांधीनगर के रघुवर पुरा-2, गली नंबर-12 के फैक्ट्री नंबर 58 में आग लगने की सूचना मिली थी. दमकल विभाग को फैक्ट्री में 4 लोगों के फंसे होने की सूचना थी, जिसके तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर उन 4 लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

लेकिन इस दौरान में दमकल विभाग के 2 कर्मचारी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और आग लगने से फैक्ट्री का काफी नुकसान हो गया.

इसके साथ ही दिल्ली के प्रशांत विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में भी सोमवार शाम को आग लगने की सूचना मिली जिसके तुरंत बाद 7 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दमकल विभाग के मुताबिक करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रोहिणी स्थित प्रशांत विहार के रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाया गया हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन आग लगने से रेस्टोरेंट में काफी नुकसान हो गया.

Delhi-NCR Air Pollution: 2016 के बाद इस साल दीपावली के अगले दिन सबसे कम रहा वायु प्रदूषण, देखें- पूरा आंकड़ा

हर साल आती है आग लगने की घटना
दमकल विभाग के मुताबिक दिवाली के मौके पर हर साल दिल्ली में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं. इसे देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस पूरी तैनाती के साथ मुस्तैद रहता है आग बुझाने वाली गाड़ियों को तैयार कर लिया जाता है. कर्मचारी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए तैयार रहते हैं. सोमवार को भी 201 जगहों पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद कर्मचारियों के साथ से आग बुझाने वाली गाड़ियों को भेजा गया.

पिछले अगर 10 सालों की बात करें तो दिल्ली में दिवाली के मौके पर आग लगने की घटनाएं कुछ इस प्रकार हैं. साल 2011 में 206 जगहों पर आग लगने की सूचनाएं मिली थी. वहीं साल 2012 में 184, 2013 में 177, 2014 में 211, 2015 में 290, 2016 में 243, 2017 में 204, 2018 में 271, 2019 में 245, 2020 में 205, 2021 में 152, 2022 में 201 आग लगने की घटनाएं सामने आयी.

अब्दुल वाहिद आज़ाद

अब्दुल वाहिद आज़ाद इस वक़्त abp न्यूज़ में बतौर एडिटर (एबीपी लाइव- हिंदी) अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आज़ाद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में बीते 15 साल से हिंदी वेबसाइट की जिम्मेदारी संभाले रहे हैं. इससे पहले वे बीबीसी उर्दू और हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और साढ़े तीन साल तक उनका जुड़ाव बीबीसी से रहा. इस दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर खबरों के संपादन के काम को बखू़बी अंजाम दिया. अब्दुल वाहिद आज़ाद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत हिंदुस्तान एक्सप्रेस अखबार में बतौर कॉरेस्पोंडेंट की. पांच महीने की इस छोटी सी पारी में उन्हें बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की बीट दी गई थी. बाजापता तौर पर पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के हिंदी विभाग से मास मीडिया में स्नातक और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान MCRC से कनवर्जेंट जर्नलिज्म का कोर्स किया. आज़ाद राजनीति, चुनाव, समाज, मुस्लिम, भेदभाव, उत्पीड़न जैसे संजीदा मसलों के हल में रुचि रखते हैं और इन मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति पर भी उनकी पैनी नज़र है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News LIVE: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा- 'सफदरजंग हॉस्पिटल नहीं जेल, अब पूरे देश में यात्रा निकलेगी'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा- 'सफदरजंग हॉस्पिटल नहीं जेल, अब पूरे देश में यात्रा निकलेगी'
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget