एक्सप्लोरर

Delhi Fire Breaks: दिल्ली में एक और आगजनी की घटना, अब मयूर विहार स्थित कागज के गोदाम में लगी आग

Delhi Fire: दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 इलाके से आग लगने की खबर सामने आ रही है. मयूर विहार फेज 1 के चिल्ला गांव में एक कागज के गोदाम में आग लग गई है. लगभग 12 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं.

Delhi News: दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 (Mayur Vihar Phase 1) इलाके से आग लगने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक मयूर विहार फेज 1 के चिल्ला गांव में एक कागज के गोदाम में आग लग गई है. लगभग 12 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं. इस बात की जानकारी दिल्ली फायर सर्विस की तरफ से दी गई है. गोदाम में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

गोदाम में लकड़ी और दूसरे सामान थे. दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि मयूर विहार फेज-1 के चिल्ला इलाके से एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी. अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने कहा कि कुल 21 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. आग अब नियंत्रण में है. आग लगभग 500 वर्ग गज के ग्राउंड फ्लोर में लकड़ी के सामान के गोदाम में लगी. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इसके अलावा किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है.

कागज के गोदाम में लगी आग

आग लगने के कारण का भी अबतक पता नहीं चला है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, आग कितनी भयानक लगी है. गोदाम में आग की लपटे आसमान तक उठ रही हैं. वीडियो में फायर सर्विस के कर्मचारी आग पर काबू पाते दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली में आग लगने की खबर अब आम हो चुकी है. इससे पहले  दिल्ली के मैदान गढ़ी थाना इलाके में आग लगने की खहर सामने आई थी. इसे बुझाने में फायरकर्मी समेत लगभग 150 लोगों ने साढ़े 4 घंटों से ज्यादा वक्त तक मशक्कत किया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. इसके बाद भी देर रात तक यहां कूलिंग का काम चलता रहा. 

दिल्ली में एक के बाद आगजनी की घटना

बता दें दिल्ली में एक के बाद एक आगजनी की घटना सामने आ रही है. इससे पहले भूटानी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के वेयरहाउस में आग लगी थी. टिन शेड से घिरे खुले मैदान में मोबाइल टॉयलेट बनाने का काम किया जाता है. आग जिस वक्त लगी थी, उस वक्त यहां के कामगार अंदर खाना बना रहे थे और यहां काफी संख्या में प्लास्टिक सामग्री, लगभग 150 मोबाइल टॉयलेट वैन, बसों और नए टेम्पो और ट्रक चेसिस आदि से रखा हुआ था. इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने से वेयरहाउस में रखा काफी समान जलकर खाक हो गया, जिससे कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें: Delhi के एलजी का सीएम केजरीवाल को जवाब, 'फरिश्ते योजना' रोकने का आरोप 'शरारतपूर्ण'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget