एक्सप्लोरर

प्रचार में उतरे CM पुष्कर सिंह धामी, अवैध घुसपैठ और 'बटेंगे तो कटेंगे' के नारे पर क्या कहा?

Delhi Assembly Election 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में वर्ग विशेष को फायदा पहुंचाने का काम किया गया.

Delhi Chunav 2025: दिल्ली के दंगल में बीजेपी ने स्टार प्रचारकों को उतार दिया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रचार की कमान संभाल ली है. दिल्ली में उत्तराखंड के वोटर्स की तादात काफी है. प्रचार के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एबीपी न्यूज ने खास बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने वर्ग विशेष को फायदा पहुंचा. 'बटेंगे तो कटेंगे' के नारे की एंट्री पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक साथ रहेंगे तभी सेफ रहेंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली के चुनावी मुद्दे का सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा, "दिल्ली में आपदा की सरकार है. अरविंद केजरीवाल ने वादे पूरे नहीं किये. मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री जेल तक गये. लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं. दिल्ली में परिवर्तन की लहर है. बीजेपी की सरकार बनने पर लोगों को घर मिलेंगे, दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू होगी."

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पूरे देश में अवैध घुसपैठ बड़ा मुद्दा है. मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में अवैध घुसपैठियों की पहचान करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल अवैध घुसपैठ के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हैं.

बंटेगे तो कटेंगे के नारे पर क्या बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी?

सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी सरकार ने नक्सलवाद और घुसपैठ जैसे मुद्दों की रोकथाम पर काम किया है.

उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए कहा, "वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया गया. अरविंद केजरीवाल ने मौलवी को तनख्वाह दी. वर्ग विशेष के लोगों को फायदा पहुंचाया. दूसरे वर्गों की उपेक्षा की गई."

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से पूछा गया कि क्या दिल्ली चुनाव में बटेंगे तो कटेंगे और एक हैं तो सेफ हैं का नारा काम करेगा? जवाब में उन्होंने कहा कि सब साथ में रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे. उत्तराखंड के वोटर्स को भी मुख्यमंत्री ने मेसेज दिया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने खूब काम किया है. दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनने पर विकास का काम होगा. 

ये भी पढ़ें-

'BJP के इशारे पर पुलिस...', चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी संजय सिंह ने उठाए सवाल

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget