एक्सप्लोरर

AAP की चेतावनी पर संदीप दीक्षित का पलटवार, 'आज ये मुलायम सिंह यादव के बेटे के साथ...'

Delhi Politics: कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के नेताओं को चुनौती देता हूं, साबित कर दें कि बीजेपी मुझे फंड कर रही है. यहीं घर पर बैठा हूं, मेरे खिलाफ छापा करा लें.

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर पार्टी के नेता अजय माकन पर कार्रवाई करे नहीं तो उन्हें इंडिया गठबंधन से अलग करने की मांग करेंगे. इसपर कांग्रेस भड़क गई है. नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 'आप' वाले ने तो शरद पवार, मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव पर भी आरोप लगाए थे. आज ये मुलायम सिंह यादव के बेटे के साथ गलबहियां कर रहे हैं.

कांग्रेस उम्मीदवार ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल की बुरी हालत है. संदीप दीक्षित ने दावा किया कि पंजाब में भी 'आप' के विधायक टूटने के कगार पर हैं. कभी पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आप क्यों नहीं लड़ती है. कांग्रेस वाले राज्य में 'आप' चुनाव लड़ती है.

बीजेपी से फंडिंग वाले आरोपों पर क्या बोले संदीप दीक्षित?

इसके अलावा संदीप दीक्षित ने मुख्यमंत्री आतिशी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह के बीजेपी से फंडिंग वाले आरोपों पर भी जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि ये कल भी झूठ बोलते थे, आज भी झूठ बोल रहे हैं.

संदीप दीक्षित ने कहा, "मैं चुनौती देता हूं, साबित कर दें कि बीजेपी मुझे फंड कर रही है. यहीं घर पर बैठा हूं, मेरे खिलाफ छापा करा लें." उन्होंने कहा कि कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एक-एक बात सामने रखूंगा, कैसे सालों से ये लोग झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की बात करते हैं, बच्चे हैं क्या? जब कांग्रेस चुनाव लड़ रही है तो जाहिर तौर पर इनको हराने के लिए लड़ रही है.

सीएम आतिशी ने क्या कहा था?

इससे पहले सीएम आतिशी ने कहा था, "हमें आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि बीजेपी, कांग्रेस के उम्मीदवारों की फंडिंग कर रही है. इसमें प्रमुख हैं संदीप दीक्षित और फरहाद सूरी, जिन्हें बीजेपी से करोड़ों का फंड आ रहा है." उन्होंने कहा कि 'आप' को हराने और yrpshr को जीताने के लिए कांग्रेस ने सांठगांठ की है. अगर ऐसा नहीं है तो कांग्रेस 24 घंटे में अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करे, यूथ कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करे, जिन्होंने मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर करवाई है.

ये भी पढ़ें- New Year 2025: नए साल के जश्न की तैयारी में जुटी दिल्ली पुलिस, VIP इलाकों में खास इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
दिल्ली HC में वकीलों की कैंटीन में नहीं बनी दाल-चावल, LPG सिलेंडर सप्लाई प्रभावित
दिल्ली HC में वकीलों की कैंटीन में नहीं बनी दाल-चावल, LPG सिलेंडर सप्लाई प्रभावित
उत्तम नगर हत्याकांड: आरोपियों के घरों पर चला MCD का बुलडोजर, दिल्ली HC ने कार्रवाई पर लगाई रोक
उत्तम नगर हत्याकांड: आरोपियों के घरों पर चला MCD का बुलडोजर, दिल्ली HC ने कार्रवाई पर लगाई रोक

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget