एक्सप्लोरर

Delhi: ई-स्कूटर की बैट्री में चार्जिंग के दौरान विस्फोट, आवाज सुनकर मची अफरातफरी

Delhi News: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. आग की सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. दुकान के अंदर स्कूटर की बैटरी चार्जिंग पर लगी थी.

Delhi Electric Scooter Explosion: दक्षिणी दिल्ली में चार्ज करते समय एक ई-स्कूटर की बैटरी में विस्फोट हो गया. विस्फोट की आवाज सुनकर मौके पर अफरा तफरी मच गई और पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गये.  दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रात 11:47 बजे सीआर पार्क थाने को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया. 

संबंधित अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि राजू साहू नामक व्यक्ति के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर था. जिसमें अचानका विस्फोट हो गया था. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसने अपनी दुकान के अंदर एक एक्वेरियम के पास स्कूटर की बैटरी को चार्जिंग पर लगाया था. बैटरी में विस्फोट हो गया. घटना में कोई घायल नहीं हुआ.'

बिहार में भी ई-स्कूटर की बैट्री में हुआ था विस्फोट

इसी साल 1 जुलाई 2023 को बिहार के वैशाली जिले के नगर क्षेत्र इलाके में भी ई-स्कूटर की बैट्री में विस्फोट होने के बाद आग लग गई थी. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थी. इस ई-स्कूटर को हाजीपुर सिविल कोर्ट के एक वकील ने एक साल पहले 85 हजार रुपये में खरीदा था. इस घटना के समय ई-स्कूटर के मालिक ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था. 

घटना से पहले बदली गई थी बैट्री

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, ई-स्कूटर की बैट्री में विस्फोट होने से पहले ये घर के बाहर खड़ा था. बैट्री में विस्फोट के बाद सीट से धुआं निकलने लगा था. विस्फोट की आवाज सुन कर लोग मौके पर इकट्ठे हो गये, लोगों ने ई-स्कूटर में लगी आग को पानी और रेत से बुझाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद आग को बुझायी जा सकी. ई-स्कूटर ऑनर के मुताबिक, ई-स्कूटर साल भर पहले खरीद गई थी. इसके कुछ दिनों बाद ही इसके बैट्री में दिक्कत शुरू हो गई. हालांकि घटना के तीन दिन पहले बैट्री को बदलवाई गई थी, फिर भी उसमें विस्फोट हो गया.

ये भी पढ़ें: Delhi News: फिल्म 'स्पेशल 26' देख किडनैपिंग और उगाही का बनाता था प्लान, दिल्ली पुलिस ने तीन साल बाद किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget