एक्सप्लोरर

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में चली धूल भरी तेज आंधी, 15 फ्लाइट डाइवर्ट, पेड़ गिरने से नुकसान

Dust Storm in Delhi NCR: दिल्ली में लोगों को शुक्रवार की शाम धूल भरी तेज आंधी का सामना करना पड़ा. नोएडा और गुरुग्राम में भी तेज आंधी चली. गरज के साथ बारिश का अनुमान है.

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में शुक्रवार (11 अप्रैल) को मौसम ने अचानक करवट ली. राष्ट्रीय राजधानी के साथ नोएडा और गुरुग्राम में धूल भरी तेज आंधी चली. इसकी वजह से 15 विमानों को डायवर्ट कर दिया गया. कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी सूचना मिली है.

मंडी हाउस इलाके में गिरे पेड़ जिससे सर्विस लेन में खड़ी गाड़ी को भारी नुकसान हुआ. मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के पूरे इलाके में धूल भरी आंधी/इसके बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना बहुत अधिक है.

इन इलाकों में बारिश का अनुमान

IMD ने हवा की गति 40-80 किमी/घंटा की रफ्तार से होने का अनुमान जताया. हरियाणा के करनाल, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, झज्जर, फरुखनगर, सोहना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल और उत्तर प्रदेश के शामली, कांधला, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौरेला, बागपत, मेरठ, खेकरा, मोदीनगर, कितौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलावटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, डिबाई, गभाना, जट्टारी, अत्रौली, खैर, अलीगढ़, नंदगांव, इगलास, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा तथा राजस्थान के भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, अलवर, विराटनगर, नगर, डीग में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

यहां हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

इसके साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, राजौंद, असंध, बरवाला, जींद, हिसार, हांसी, महम, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी, मटनहेल, कोसली, महेन्द्रगढ़, नारनौल तथा उत्तर प्रदेश के गंगोह, मुज़फ्फरनगर, सादाबाद और राजस्थान के कोटपुतली, लक्ष्मणगढ़ में अगले 2 घंटों के भीतर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम में बदलाव से लोगों को राहत

बता दें कि शुक्रवार की सुबह से ही दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहे. मौसम विभाग ने पहले ही आंधी और बारिश का अनुमान जताया था. शाम होते होते यही हुआ. रातभर दिल्ली में हल्की बारिश दर्ज की गई. दिल्ली में भयंकर गर्मी के बीच मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक मयूर विहार के वेदर स्टेशन में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई. वहीं प्रीतमपुरा में एक एमएम बारिश दर्ज की गई.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget