एक्सप्लोरर

Delhi Dengue Cases: दिल्ली में डेंगू का डंक, अक्टूबर महीने में आए करीब 1200 केस

दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 1530 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इसमें से सिर्फ अक्टूबर में लगभग 1200 मामले दर्ज़ किए गए हैं, जो पिछले चार सालों में अक्टूबर महीने में सबसे अधिक संख्या है.

Delhi Dengue News: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद अब डेंगू का प्रकोप फ़ैलता जा रहा है. दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 1530 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इसमें से सिर्फ अक्टूबर में लगभग 1200 मामले दर्ज़ किए गए हैं, जो पिछले चार सालों में अक्टूबर महीने में सबसे अधिक संख्या है. एक आकड़े के मुताबिक़, इससे पहले 2017 में अक्टूबर के महीने में डेंगू के 2,022 मामले दर्ज़ किए गए थे और 10 लोगों की मौत हुई थी. वहीं इस बार अब तक 6 लोगों की मौत हुई है.

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में 30 अक्टूबर तक डेंगू के 1,537 मामले सामने आए जो 2018 के बाद इस अवधि में सबसे ज्यादा है. एसडीएमसी इस संबंध में आंकड़े एकत्र करने के लिए नोडल एजेंसी है.

रिपोर्ट के अनुसार इस साल दिल्ली में सामने आए डेंगू के कुल मामलों में से 1,196 मामले एक से 30 अक्टूबर के बीच आए हैं. पिछले पांच वर्षों में अक्टूबर में डेंगू के मामलों की संख्या इस प्रकार थी - 2016 में 1,517 मामले सामने आए थे जबकि 2017 में 2,022; 2018 में 1,114; 2019 में 787 और 2020 में 346 मामले सामने आए.

इस साल 23 अक्टूबर तक कुल 1,006 मामले सामने आए थे. अंतिम एक सप्ताह में 530 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए. इस साल सितंबर में डेंगू के 217 मामले दर्ज किए गए थे जो पिछले तीन साल में उस महीने की सर्वाधिक संख्या थी. नगर निकाय की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस साल 30 अक्टूबर तक मलेरिया के 160 और चिकनगुनिया के 81 मामले भी सामने आए हैं.

इस बीच, भारत में बढ़ते डेंगू के मामलों को नियंत्रित करने के लिए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को अधिकारियों के साथ दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र और राज्यों के बीच प्रभावी समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया. मंडाविया ने कहा, "कुछ अस्पताल डेंगू के मामलों से भरे हुए हैं, जबकि अन्य अस्पतालों में बिस्तर खाली हैं. सभी हितधारकों के बीच प्रभावी संचार का सुझाव दिया गया था."

ये भी पढ़ें 

हिमाचल उपचुनाव की तीनों सीटों पर जीती कांग्रेस, TMC की बंगाल में दो सीटों पर फतह

UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव के चुनाव न लड़ने के पीछे की राजनीति क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget