एक्सप्लोरर

Delhi Corona Update: दिल्ली से हटा कोरोना का साया! पिछले 24 घंटे में न नया केस और न ही कोई मौत

Delhi Covid Cases: कुछ देशों में कोरोना के मामलों ने फिर चिंता में डाल दिया है. इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है.

Delhi Corona News: दुनिया के कुछ देशों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में चिंताएं बढ़ा दी हैं. लेकिन भारत में ऐसी स्थिति नहीं आई है. इस बीच देश की राजधानी दिल्ली से राहत भरी खबर आई है. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक भी नए मामले दर्ज नहीं किए गए है. इतना ही नहीं, एक दिन में कोरोना से कोई मौत भी नहीं हुई है. कोरोना की शुरुआत के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब दिल्ली में कोरोना का एक भी नया केस नहीं मिला हो. 

इस वक्त दिल्ली में कोविड पीड़ितों की संख्या 10 बनी हुई है. इन में से 9 मरीज अपने घर पर ही आइसोलेशन में है, जबकि एक मरीज इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये मरीज भी ठीक होकर अपने घर चले जाएंगे. इस वक्त दिल्ली में  75 कोविड केयर केंद्र हैं और ये सभी के सभी खाली पड़े हैं. वहीं, 118 कोविड स्वास्थ्य केंद्र है, जो सबके सब खाली पड़े हैं.गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 802 लोगों के टेस्ट किए गए, लेकिन उनमें से एक भी पॉजिटिव नहीं आया. शुरू से अब तक दिल्ली में 40650119 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं.

मुंबई में कोविड-19 के 8 नए मामले

देश का राजधानी दिल्ली जहां कोविड मुक्त हो चुकी है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के आठ नए मामले दर्ज किए गए.इसके साथ ही यहां अब तक कोविड से संक्रमित होने वालों की संख्या  11,55,206 तक पहुंच गई है. वहीं, यहां 19,746 लोग कोविड से जान गंवा चुके हैं. हालांकि, पिछले 24 घंटे में यहां एक भी मौत नहीं हुई है. इसके अलावा 11,35,411 कोविड संक्रमित ठीक होकर अपने घर को लौट चुके हैं.   नगर निगम के एक अधिकारी के मुताबिक शहर में इस वक्त 49 सक्रिय मामले हैं. 

Delhi: भागीरथ पैलेस अग्निकांड को लेकर BJP नेता ने लिखा LG को पत्र, कारोबार शुरू करने की अनुमति देने की अपील

देश में सक्रिय कोविड मामले घट कर 2119 हो गए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को दिए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 114 नए कोरोना वायरस संक्रमण के केस दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 के मामलों में 30 की कमी दर्ज की गई है. वहीं, सक्रिय मामले घटकर 2,119 रह गए हैं. अब तक देश में कोविड संक्रमण के 4.46 (4,46,81,154) करोड़ मामले दर्ज हुए हैं. वहीं, कोविड से अब तक  5,30,726 लोगों की मौत हो चुकी है. मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget