एक्सप्लोरर

नारायण हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, एक और नाबालिग हिरासत में

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने नारायणा हत्याकांड में 4 लोगों को गिरफ्तार किया और 1 किशोर को हिरासत में लिया. मृतक मनोज का भाई प्रमोद की हत्या में शामिल एक किशोर इस हत्या में भी शामिल था.

Narayana Murder Case: दिल्ली पुलिस ने नारायणा हत्याकांड में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और एक किशोर को हिरासत में लिया है. यह मामला शनिवार (30 नवंबर) की शाम नारायण थाना इलाके में हुई हत्या का है, जिसमें एक 36 वर्षीय शख्स मनोज की एक पार्क में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने पहले दो किशोरों को हिरासत में लिया था, मृतक के परिजनों ने इस मामले में अन्य आरोपियों की भी संलिप्तता की आशंका जताई थी.

DCP विचित्र वीर ने बताया कि अब तक इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तार करने के साथ एक और किशोर को हिरासत में लिया गया है. आरोपी किशोरों में से एक कुछ महीने पहले मनोज के भाई प्रमोद की हत्या में भी शामिल था. इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 62 वर्षीय मोहम्मद अख्तर, 49 वर्षीय मोहम्मद मकसूद, 35 वर्षीय अंगूरी और 34 वर्षीय जूही खातून के रूप में हुई है, जो मोहम्मद मकसूद की पत्नी हैं.

मृतक की भाभी ने बताई ये बड़ी बात
मृतक मनोज की भाभी, जो कि प्रमोद की पत्नी है. उन्होंने बताया कि, उनके पति ने कुछ समय पहले एक लड़की को एक लड़के के साथ देखा था और उन्होंने लड़की के माता-पिता को इस बारे में बताया. जिससे गुस्साए लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रमोद की हत्या कर दी थी. मनोज उस मामले का गवाह था और कोर्ट में केस लड़ रहा था. उसी लड़के ने अब मनोज की भी हत्या कर दी है.

साजिश की जांच
पुलिस टीम घटना के लिए जिम्मेदार घटनाओं के पूरे क्रम को स्थापित करने के लिए काम कर रही है और जांच के दौरान एकत्र किए गए तथ्यों और सबूतों के आधार पर यह जांच कर रही है कि क्या साजिश में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं. पुलिस ने बताया कि मनोज के परिवार ने रविवार (1 दिसंबर) शाम को नारायणा इलाके में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जल्द से जल्द दिलाई जाएगी सजा.

बता दें कि मनोज की हत्या के मामले में पुलिस ने पहले दो किशोरों को हिरासत में लिया, जिसके बाद चार आरोपियों की गिरफ्तारी करने के साथ एक और किशोर को भी हिरासत में लिया गया है. इस मामले में अब तक तीन किशोरों को पकड़ा गया है. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच में जुट कर हत्या के पीछे का कारण पता करने के साथ अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें: Delhi Murder: 'किसी का एक्सीडेंट हो गया है', दिल्ली के मंगोलपुरी में फोन कर बुलाया, फिर मार दी गई गोली

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
दिल्ली प्रोटेस्ट के 25वें दिन जंतर-मंतर पर क्या है हाल? भारी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन जारी, और बच्चे पहुंचे
दिल्ली प्रोटेस्ट के 25वें दिन जंतर-मंतर पर क्या है हाल? भारी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन जारी, और बच्चे पहुंचे
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'होठों पर गंगा, हाथों में तिरंगा…' दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बीच कुमार विश्वास की पहली प्रतिक्रिया!
'होठों पर गंगा, हाथों में तिरंगा…' दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बीच कुमार विश्वास की पहली प्रतिक्रिया!

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget