एक्सप्लोरर

Delhi Corona Update: कोरोना टेस्टिंग को लेकर सत्येंद्र जैन ने दी बड़ी जानकारी, जानें- कोरोना नए मरीजों पर क्या कहा?

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पिछले 1 महीने से हर दिन लगभग 60,000 से 1 लाख कोरोना के टेस्ट किए जा रहे हैं. शनिवार को लगभग 67,000 टेस्ट हुए. उन्होंने कहा कि 13,000 बिस्तर खाली हैं.

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के मामलों में कुछ कमी आई है. इसे देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा कि सरकार भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के दिशा-निर्देशों से तीन गुना अधिक कोरोना टेस्ट कर रही है. इस दौरान उन्होंने कहा कि रविवार को कोरोना के लगभग लगभग 17,000 नए मामले दर्ज हो सकते हैं. हालांकि रविवार को 18,286 मामले दर्ज हुए. सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में इस समय अस्पतालों में लगभग 2,600 बेड्स इस्तेमाल में हैं, वहीं 13,000 बिस्तर खाली हैं.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले एक महीने से हर दिन लगभग 60,000 से 1 लाख कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं. शनिवार को लगभग 67,000 टेस्ट किए गए थे. साथ ही सत्येंद्र जैन ने आईसीएमआर द्वारा दिशा-निर्देशों में किए गए बदलाव का स्वागत किया, जिसमें कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जो कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आया है, उसे कोरोना टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है, जब तक कि वह व्यक्ति उम्र के आधार पर 'हाई रिस्क' की श्रेणी में न हो. उन्होंने कहा कि जो लोग बीमार हैं, उन सभी का टेस्ट किया जा रहा है.

सकारात्मकता दर में आएगी कमी: स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि अस्पतालों में भर्ती स्थिर है और उम्मीद है कि समय के साथ सकारात्मकता दर कम होने लगेगी. इस बीच दिल्ली में शनिवार को लगातार दूसरे दिन नए कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की और 30.64 प्रतिशत की सकारात्मकता दर से 20,718 नए मामले सामने आए, जो 1 मई 2020 के बाद सबसे अधिक है. दिल्ली में 15 जनवरी को 54,141 आरटी-पीसीआर सहित 67,624 टेस्ट किए गए.

दिल्ली ने इस साल 13 जनवरी को 28,867 नए मामले दर्ज किए गए थे, जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सबसे अधिक, 98,832 टेस्ट किए गए थे. एक दिन बाद 14 जनवरी को 79,578 टेस्ट किए गए, जिनमें 24,383 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए. शनिवार को भारत में पिछले 24 घंटों में 2,71,202 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए थे.

ये भी पढ़ें-

Corona Cases: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बोले- दिल्ली में बेकाबू कोरोना के चलते हमारे यहां बढ़ रहे मरीज, सत्येन्द्र जैन ने दिया ये जवाब

Corona Vaccination: बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर गुड न्यूज़, मार्च से लग सकता है 12-14 साल के बच्चों को टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget