एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर गुड न्यूज़, मार्च से लग सकता है 12-14 साल के बच्चों को टीका

Covid-19: भारत मे 12 से 18 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन देने की ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 12 से 18 साल के आयुवर्ग में दी जा सकती है.

Covid Vaccination On Children: कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच देश में जोर शोर से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. CoWIN पोर्टल के मुताबिक 15-17 आयु वर्ग में  3,45,35,664 वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है. इस आयु वर्ग करीब साढ़े 7 करोड़ बच्चे हैं. जिस रफ्तार से 15 से 17 साल के आयु वर्ग के बच्चों में टीकाकरण हो रहा है उससे उम्मीद की जा रही है कि फरवरी के अंत तक उस आयु वर्ग का टीकाकरण हो जाएगा. जिसके बाद 12 से 14 आयु वर्ग में टीकाकरण शुरू कर सकते है.
 
भारत मे 12 से 18 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन देने की ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 12 से 18 साल के आयु वर्ग में दी जा सकती है. अभी 15 से 17 ऐज ग्रुप में यही वैक्सीन दी जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय और NTAGI के सूत्रों के मुताबिक मार्च तक 15 से 17 आयु वर्ग का टीकाकरण होने के बाद इन बच्चों का वैक्सीनेशन भी शुरू किया जा सकता है और इसके लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है. वहीं इसको लेकर नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) बैठक में फैसला करेगी.

Corona Vaccination: बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर गुड न्यूज़, मार्च से लग सकता है 12-14 साल के बच्चों को टीका

इसी वर्ष के प्रारंभ में शुरू हुआ है 15 से अधिक आयु के बच्चों का टीकाकरण

गौरतलब है कि इसी वर्ष के प्रारंभ से आज से बच्चों का वैक्सीनेशन (Children Vaccination) शुरू हो गया है. देश में 15-18 आयु वर्ग के 8 करोड़ बच्चे हैं, जबकि करीब साढ़े 6 करोड़ स्कूली बच्चे हैं. CoWIN App पर अबतक 15 से 18 साल के 8 लाख बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. मतलब अभी रजिस्ट्रेशन करीब 1 फीसदी लोगों का ही हुआ है. 9वीं और 10वीं में 3.85 करोड़ बच्चे हैं. 11वीं और 12वीं में 2.6 करोड़ बच्चे हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों के अनुसार, 15-18 आयु वर्ग के लोगों को केवल कोवैक्सीन ही दी जाएगी. कोवैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जानी है. देश की वयस्क आबादी को कोवैक्सीन के अलावा कोविशील्ड और स्पुतनिक V टीके दिए जा रहे हैं.

बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए दिल्ली में 159 सेंटर चिन्हित किए गए. दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन ने लिस्ट जारी की है. ज्यादातर वैक्सीनेशन सेंटर वही हैं, जहां पहले से ही को-वैक्सीन के डोज लगाए जा रहे थे. सबसे ज्यादा 21 वैक्सीनेशन सेंटर्स साउथ वेस्ट जिले में हैं. स्कूलों में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर के लिए खास प्रोटोकॉल तैयार किए गए हैं.

Covid-19: दिल्ली, यूपी, एमपी, पंजाब, राजस्थान समेत तमाम राज्यों में पिछले हफ्ते कैसा रहा कोरोना का ग्राफ, जानिए यहां

Covid-19: दिल्ली-मुंबई में घट रहे कोरोना केस, IIT मद्रास का दावा- R वेल्यू में भी कमी, क्या जल्द खत्म होगी महामारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget