एक्सप्लोरर

हरियाणा में गठबंधन से पहले दिल्ली में कांग्रेस ने AAP सरकार को घेरा, देवेंद्र यादव ने लगाए ये आरोप

Delhi Politics: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के गठबंधन से पहले दिल्ली में कांग्रेस ने सरकार को घेरने की कोशिश की है. देवेंद्र यादव ने मामले में उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है.

Delhi Congress News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित एक शिकायत मिली है. देवेंद्र यादव ने दिल्ली के अस्पतालों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है. 

देवेंद्र यादव ने कहा, ''दिल्ली सरकार के 24 स्वीकृत अस्पतालों से जुड़ी परियोजनाओं पर काम जारी है, जिनकी कुल लागत 5,590 करोड़ रुपये है, लागत से अधिक खर्च हो चुका है जबकि काम अभी तक पूरा नहीं हुआ.  सात आईसीयू अस्पतालों 6,800 बिस्तरों के लिए 1,125 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे लेकिन तीन साल बाद भी काम केवल 50 प्रतिशत ही हुआ है. 94 नियोजित बहुउद्देशीय क्लीनिकों में से केवल 52 ही बनाए गए हैं. इनकी लागत रहस्यमय रूप से 168.58 करोड़ रुपये से बढ़कर 220 करोड़ रुपये हो गई है, इसकी जांच होनी चाहिए.  इनमें से अधिकांश क्लीनिक अब निष्क्रिय पड़े हैं''. 

देवेंद्र यादव ने कहा कि जिन अस्पतालों का अपग्रेडेशन होना है, वह भी वर्षों विलंब से चल रहे हैं. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज से सवाल पूछते हुए कहा कि उनके पूर्ववर्ती स्वास्थ मंत्री बताएं कि उन्होंने आवश्यक दवाओं की लिस्ट बनाने एवं सभी तरह के अस्पताल प्रोजेक्ट की निगरानी के लिए क्या किया? 

 देवेंद्र यादव ने कहा, ''हालात यह है कि दिल्ली के अस्पतालों में 38000 डॉक्टर, विशेषज्ञों, पैरा मेडिकल स्टॉफ सहित अन्य स्टॉफ की कमी है. 1000 मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा था जो मात्र 541 खोले, जबकि इनमें अधिकतर मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार का अड्डा और पशुओं का घर और इनके इर्द गिर्द कूड़े के ढेर पड़े रहते है. एसीबी की रिपोर्ट में उजागर हुआ कि 65000 से अधिक फर्जी मरीजों की जाँच सिर्फ दो लैब टेस्टों में हुई, अभी जांच चल रही है. वर्ष 2013-14 में डिस्पेंसरी 450 थी, जिनमें एलोपेथिक, मोबाइल हेल्थ क्लीनिक, स्कूल हेल्थ स्कीम शामिल थी जो वर्ष 2022-23 में घटकर 228 रह गई है''.

इसे भी पढ़ें:

‘LG जिस भी कागज पर दस्तखत...’, नौकरी से हटाए गए बस मार्शलों को लेकर बोले मंत्री सौरभ भारद्वाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget