एक्सप्लोरर

दिल्ली में कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन की चेन लूटकर भागे बदमाश, मॉर्निंग वॉक के दौरान वारदात

Delhi News: तमिलनाडु की महिला कांग्रेस सांसद एम. सुधा से दिल्ली में मॉर्निंग वॉक के दौरान सोने की चेन लूटी गई. इस घटना के बाद दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

दिल्ली में सोमवार (4 अगस्त) की सुबह मॉर्निंग वॉक करते समय महिला कांग्रेस सांसद लूट की वारदात की शिकार हो गईं. तमिलनाडु की सांसद आर सुधा तमिलनाडु भवन के पास सुबह की सैर पर निकली थीं, जब कुछ बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ली और मौके से भाग निकले. सांसद ने खुद को बचाने की कोशिश की. संघर्ष में उन्हें कई चोटें आई हैं. इस वारदात के बाद से दिल्ली में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. 

फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. दूसरी ओर, विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने रेखा गुप्ता सरकार से सवाल करने भी शुरू कर दिए हैं. कांग्रेस सांसद ने खुद गृहमंत्री अमित शाह को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी है.

सांसद आर. सुधा ने अमित शाह को लिखा पत्र
तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा क्षेत्र से सांसद आर. सुधा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा. उन्होंने इस पत्र के जरिए बताया है कि आज सुबह चाणक्यपुरी इलाके में पोलैंड दूतावास के पास उनकी सोने की चेन छीन ली गई. इस घटना में उन्हें कई जगह चोटें आईं हैं. 

महिला सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि अधिकारियों को अपराधी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दें.

दिल्ली में ऐसी वारदातें आम बात- सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा पोस्ट करते हुए दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, "दिल्ली में ये कोई नई बात नहीं है. दिल्ली में चेन, मोबाइल स्नैचिंग इतना आम हो गया है कि लोग अब FIR भी नहीं दर्ज करवाते. उन्हें पता कि उनका समय ही व्यर्थ होगा."

सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि दिल्ली में महिला सांसद के साथ सुबह 6.00 बजे चेन स्नैचिंग की वारदात हुई है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने उनकी सोने की चेन खींची और फरार हो गए. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के लोग यह बात जानते हैं कि पुलिस में FIR कराने गए तो कुछ नहीं होने वाला. केवल समय की बर्बादी होगी. 

'पुलिस का राजनीतिकरण हो चुका है'- सौरभ भारद्वाज
आप नेता ने आगे कहा कि इसमें पूरा दोष पुलिस का नहीं है. दिल्ली पुलिस में हज़ारों पद खाली पड़े हैं और सरकार भर्तियां नहीं करना चाहती. जो हैं भी वो VIP सिक्योरिटी और आम आदमी पार्टी के लोगों को फंसाने में व्यस्त हैं. पुलिस का राजनीतिकरण हो चुका है. उनका आकलन काम से नहीं, राजनैतिक कार्यों से किया जाता है. उसी आधार पर पोस्टिंग दी जाती है.

'तमिलनाडु की सांसद को दिल्ली की व्यवस्था का अंदाजा नहीं'- सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने आगे लिखा कि दिल्ली की महिलाएं अब मॉर्निंग वॉक पर चेन पहन कर नहीं निकलतीं. बहुत सावधान रहती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि चैन से जीना है तो चेन घर रखिये. ये तमिलनाडु से हैं, इसलिए इनको पुलिस व्यवस्था का अंदाजा नहीं होगा.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget