एक्सप्लोरर

'EWS सर्टिफिकेट पर रोक लगाना गरीब छात्रों से शिक्षा छीनने का कदम', कांग्रेस का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला

Delhi Politics: दिल्ली कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनने पर रोक लगाना सीधा गरीब छात्रों से शिक्षा छीनने का कदम है, बीजेपी का यह फैसला गरीब विरोधी है. 

Delhi Politics: दिल्ली में ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट मामले पर भी सियासत अब शुरू हो गई है. कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली में बीजेपी सरकार द्वारा धांधली के नाम पर ईडब्लूएस सर्टिफिकेट बनने पर रोक लगाना, सीधा गरीब छात्रों से शिक्षा छीनने का कदम है.

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है, "अगर कहीं धांधली है तो उसकी शिक्षा विभाग पूरी तरह से जांच कर सकता है. ईडब्लूएस सर्टिफिकेट बनने पर रोक लगाने का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है क्योंकि बीजेपी का यह फैसला गरीब विरोधी है."

बीजेपी मुख्यमंत्री पर आरोप

दिल्ली कांग्रेस का रेखा सरकार पर आरोप है कि बीजेपी एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण खत्म करना चाहती है, जबकि इन वर्गों के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और इनके बेहतर शिक्षा के बजट में कटौती करके बीजेपी सरकार ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है. 

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की बीजेपी सरकार ने देश सहित दिल्ली में भी अपना पूंजीपति संरक्षण नियम लागू करना शुरू कर दिया है. देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी ने झूठे, लुभावने और बेबुनियाद वादे करके दिल्ली की सत्ता हथियाने के बाद एक-एक करके गरीब, वंचित, दलित और आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की कमर तोड़ने वाले फैसले ले रही है.

देवेंद्र यादव का कहना है कि रेखा गुप्ता सरकार द्वारा दिल्ली में तुरंत प्रभाव से ईडब्लूएस सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक लगाकर दिल्ली के प्राईवेट स्कूलों को फायदा पहुंचाने की दिशा में उठाया गया कदम है. 

फीस बढ़ोतरी मामले पर बीजेपी को घेरा

देवेंद्र यादव ने कहा कि 2 हफ्ते पहले भी दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ोत्तरी करने के खिलाफ कोई कड़ा फैसला नहीं लिया है. स्कूलों की फीस बढ़ाने से अभिभावकों को बच्चे को पढ़ाना बहुत महंगा पड़ेगा. दिल्ली सरकार और बीजेपी की मिलीभगत से दिल्ली की जनता को लूटा जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मांग करती है प्राइवेट स्कूलों में हुई फीस वृद्धि जल्द से जल्द वापस ली जाए. अगर बीजेपी सरकार फीस वापसी की घोषणा नहीं करेगी, तो कांग्रेस फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.

ये भी पढ़ें- JNUSU अध्यक्ष पद के लिए मैदान में 48 उम्मीदवार, नाम वापसी की अंतिम तारीख आज, कब होगा मतदान?

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget