एक्सप्लोरर

आबकारी विभाग को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, कहा-'...बर्दाश्त नहीं की जाएगी'

New Excise Policy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार एक ऐसी आबकारी नीति लागू करने की दिशा में काम कर रही है, जो न केवल प्रभावी हो, बल्कि समाज के हित में भी हो. 

New Excise Policy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. इस बैठक में अवैध शराब तस्करी पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि राज्य में राजस्व की किसी भी प्रकार की हानि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए और राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक ऐसी आबकारी नीति लागू करने की दिशा में काम कर रही है, जो न केवल प्रभावी हो, बल्कि समाज के हित में भी हो. 

सरकारी राजस्व को नुकसान ना हो- रेखा गुप्ता

उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि दिल्ली सरकार का आबकारी विभाग अवैध शराब की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखे जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान ना हो.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ वर्षों में अवैध शराब का कारोबार बढ़ा था और कई जिलों में नकली और बिना लाइसेंस की शराब पकड़ी गई है, जिससे न केवल स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हुआ है, बल्कि सरकार के राजस्व को भी बड़ा नुकसान हुआ है. पिछली आप सरकार में करोड़ों रुपये की राजस्व हानि केवल अवैध शराब तस्करी के कारण हुई.

नई आबकारी नीति पर सूत्र ने क्या कहा?

सूत्रों के मुताबिक, सरकार जल्द ही नई आबकारी नीति का मसौदा सार्वजनिक कर सकती है . इसमें डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम, लाइसेंस प्रक्रिया में सुधार और शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत बनाने जैसे प्रावधान हो सकते हैं.

आज की बैठक में सरकार ने अपनी मंशा साफ़ की—न तो तस्करी बर्दाश्त की जाएगी, न ही राजस्व का नुकसान. जनता को सुरक्षित उत्पाद और व्यवस्था में पारदर्शिता देना ही अब सरकार की प्राथमिकता है.

Delhi Weather: दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, तीन सालों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज, जारी हुआ अलर्ट

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget