एक्सप्लोरर

Ramlila-Durga Puja: दिल्ली में इस बार रामलीला और दुर्गा पूजा को लेकर खास तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने बनाईं समितियां

Delhi Ramlila-Durga Puja: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला और दुर्गा पूजा उत्सवों की तैयारियों के लिए कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में होने वाले रामलीला और दुर्गा पूजा उत्सवों की बेहतर तैयारियों के लिए अपनी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में अलग-अलग समितियों के गठन की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि इसका उद्देश्य इन धार्मिक आयोजनों के दौरान आने वाली समस्याओं और चुनौतियों का समय पर समाधान करना है.

समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह को रामलीला समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. इस समिति में भाजपा के विधायक अशोक गोयल, अनिल कुमार शर्मा, श्याम शर्मा, संजय गोयल और संदीप सहरावत सदस्य होंगे. इसके अलावा, मंडलायुक्त नीरज सेमवाल को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है.

दुर्गा पूजा समिति का नेतृत्व

वहीं, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को दुर्गा पूजा समारोह से जुड़ी समिति का नेतृत्व करने का जिम्मा सौंपा गया है. इस समिति के माध्यम से उत्सवों के आयोजन में सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी. जिससे भक्तों को कोई परेशानी न हो.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “इन धार्मिक आयोजनों से जुड़े संभावित मुद्दों और कठिनाइयों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. हम चाहते हैं कि राजधानी में आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित हों और लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो.”

समितियां कराएंगी जरूरी व्यवस्थाएं

इन समितियों का काम केवल आयोजन की निगरानी करना ही नहीं, बल्कि सुरक्षा, सफाई, यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का समन्वय भी करना है. इसके अलावा वे आयोजन से जुड़े किसी भी विवाद या समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करेंगी.

नागरिकों को मिलेगा फायदा

समितियों के गठन से आम लोगों को फायदा होगा क्योंकि अब आयोजनों में आने वाली बाधाओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा. इससे न सिर्फ उत्सवों का माहौल बेहतर होगा, बल्कि राजधानी में इन धार्मिक आयोजनों की सुचारू व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget