एक्सप्लोरर

Delhi: AAP और BJP के बीच थमा छठ पूजा विवाद, दोनों पक्षों ने अलग-अलग जगह दिया संध्या अर्घ्य

Delhi News: सौरभ भारद्वाज ने कहा, बीजेपी ने साजिश के तहत उन लोगों को सतपुला पार्क से हटाया है, जो पिछले आठ साल से लगातार इस जगह पर छठ मना रहे थे. ऐसे में कई लोगों को किसी दूसरी जगह पर ले जाया गया.

Delhi Chhath Puja Controversy: राष्ट्रीय राजधानी के चिराग दिल्ली के सतपुला पार्क में छठ पूजा को लेकर बीते दिन आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच विवाद हो गया. यह विवाद सतपुला पार्क में दोनों पक्षों के लोगों की तरफ से छठ पूजा के परमिशन को लेकर था. एक तरफ जहां आप के लोगों का कहना था कि डीडीए की परमिशन न होने की वजह से जो लोग पिछले आठ साल से छठ मना रहे थे, उनको पूजा करने से रोका गया जबकि उनके पास डीएम की परमिशन थी. वहीं बीजेपी के लोगों ने कहा, उनके पास डीडीए की परमिशन है.

ऐसे में गुरुवार को छठ पर्व के तीसरे दिन दोनों पक्षों ने विवाद को न बढ़ाते हुए अलग-अलग जगह छठ पूजा करने की बात कही. दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सौरभ भरद्वाज खुद कुछ लोगों को ऑटो रिक्शा के जरिये दूसरी जगह छठ मनाने के लिए लेकर गए. जबकि सतपुला पार्क में बीजेपी से जुड़ी समिति को छठ मनाने की इजाजत मिली. 

सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप
इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा, "बीजेपी ने साजिश के तहत उन लोगों को सतपुला पार्क से हटाया है, जो पिछले आठ साल से लगातार इस जगह पर छठ मना रहे थे. ऐसे में कई लोगों के पास छठ पूजा के लिए और कोई जगह नहीं थी. इसलिए उनको किसी दूसरी जगह पर ले जाया गया, ताकि वो अपनी पूजा आसानी से कर सकें." 

बांसुरी स्वराज ने क्या कहा?
वहीं बीजेपी से जुड़े पक्ष को सतपुला पार्क में छठ पूजा की इजाजत मिलने के बाद यहां बीजेपी की नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज पंहुचीं. बांसुरी स्वराज ने छठ व्रतियों के बीच पानी में उतरकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा अर्चना की. इस दौरान बांसुरी स्वराज ने कहा, "इस महापर्व के दिन किसी भी चीज को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए. इस पार्क में जिनको परमिशन मिली थी उन्होंने भव्य आयोजन किया."

उन्होंने कहा, "जिन्होंने विरोध किया था हम उनको भी कहेंगे कि वो यहां आएं और छठी मैया का आशीर्वाद लें." वहीं आप पर तंज कसते हुये बांसुरी ने कहा, "जिन लोगों ने एक दशक तक दिल्ली की सत्ता का सुख भोगा उन्होंने पूर्वांचलियों का अपमान किया. यमुना की साफ सफाई को लेकर कोई काम नहीं किया. अब दिल्ली की जनता बहाना नहीं बदलाव चाहती है, प्रचार नहीं परिणाम चाहती है."

यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन को पारदर्शी और कुशल बनाने की नई पहल, जानें क्या कर रहा दिल्ली नगर निगम

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget