एक्सप्लोरर

Delhi Budget Session: आज से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र, हंगामे के आसार, जानें- कब पेश होगा बजट?

Delhi Budget Session 2024: दिल्ली विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत एलजी विनय सक्सेना (Vinai Saxena) के अभिभाषण से होगी. मंत्री आतिशी (Atishi) पहली बार 19 फरवरी को बजट पेश करेंगी.

Delhi Budget 2024 Highlights: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा और 21 फरवरी तक चलेगा. सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण से होगा. पिछले बार की तरह इस बार भी बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं. विपक्षी नेताओं की रणनीति भ्रष्टाचार के मसले पर आप सरकार को घेरने की है. दूसरी तरफ आप नेताओं का कहना है कि इस बार दिल्ली का बजट कई मायनों में खास साबित होगा. ​इस बार बजट में 2047 तक की कार्ययोजना देखने को मिल सकती है. मंत्री आतिशी पहली बार बजट पेश करेंगी. हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली सरकार की ओर से आउटकम बजट पेश किया जाएगा.

बजट 2024 में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन, पर्यावरण, जलापूर्ति, सीवरेज सिस्टम और इलेक्ट्रिक व्हीकल पर केंद्रित रहने की संभावना है. आप सरकार की दिल्ली को एक धरोहर और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की भी योजना है. साथ ही, बसों के सभी डिपो का इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ  ई-वाहन पर भी बजट में योजनाएं देखने को मिलेंगी.

2023 में 78,800 करोड़ का था बजट

​दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री आतिशी आप सरकार का 10वां बजट 19 फरवरी को पेश कर सकती है. बता दें कि पिछले महीने सीएम अरविंद केजरीवाल ने बजट को लेकर हाई लेवल मीटिंग की थी. मीटिंग में बजट की प्राथमिकताओं को तय किया गया था. उन्होंने कहा था कि दिल्ली का बजट राजधानी के सभी हित धारकों के अनुरूप होने चाहिए. बजट तैयार करने से पहले दिल्ली के लोगों की राय भी ली गई थी. साल 2023 में दिल्ली का बजट 78,800 करोड़ रुपये का था. बजट में  जिसमें सड़कों के सौंदर्यीकरण, फ्लाईओवर, ई-बसें, डिपो का इलेक्ट्रिफिकेशन, बस शेल्टर पर से जुड़ी योजनाओं पर ज्यादा जोर दिया गया था.

बिधूडी ने  स्पीकर को भेजा नोटिस

​दिल्ली बजट सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के संकेत दिए हैं. सदन में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के मुताबिक दिल्ली विधानसभा के बजट अधिवेशन के दौरान बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए दो प्रस्ताव पेश करेगी. दिल्ली की समस्याओं पर चर्चा कराने पर भी जोर दिया जाएगा. इसके लिए जरूरी नोटिस विधानसभा सचिवालय को दे दी गई है.

Farmer protest: इस बार किसानों को रियायत देने के मूड में नहीं है पुलिस, 30 हजार जवान बॉर्डर पर तैनात, जानें- आगे की योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget