एक्सप्लोरर

Delhi: कांग्रेस का बीजेपी और AAP पर हमला, लगाया दलित-पिछड़ों की अनदेखी का आरोप

Congress on Delhi Budget 2025: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने AAP और BJP दोनों पर दलितों-पिछड़ों की अनदेखी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा केजरीवाल 10 साल से भ्रमित करते रहे.

Devender Yadav on Delhi Budget 2025: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के कल्याण की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में अरविंद केजरीवाल सरकार ने इन वर्गों को केवल भ्रमित किया और उनकी भलाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए.

यादव ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन और बजट कुप्रबंधन को बढ़ावा दिया, जिससे लाखों दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक विकास से वंचित रह गए. उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए 120 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि ST, SC और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए केवल 158 करोड़ रुपये का प्रावधान किया.

वंचित वर्गों के कल्याण की योजनाओं में अनदेखी- देवेंद्र यादव
यादव ने आरोप लगाया कि BJP सरकार ने ST/SC छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना को फिर से शुरू नहीं किया, जिसे पिछली सरकार ने बंद कर दिया था. डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना का बजट भी आधा कर दिया गया है.

इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि मैन्युअल स्कैवेंजिंग रोकने और सफाई कर्मचारियों के पुनर्वास के लिए रखा गया बजट पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. वहीं, पब्लिक स्कूलों में दलित छात्रों की ट्यूशन फीस वापसी के लिए आवंटित फंड को 15 करोड़ रुपये से घटाकर 5.5 करोड़ रुपये कर दिया गया है.

दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप
यादव ने केजरीवाल सरकार पर कई योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि दलित बस्तियों के विकास के लिए 2020-24 के बीच 260 करोड़ रुपये आवंटित हुए, लेकिन केवल 120.58 करोड़ रुपये खर्च हुए. मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना में 461 करोड़ रुपये आवंटित होने के बावजूद केवल 32.21 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए. जय भीम मुख्यमंत्री विकास योजना में 180 करोड़ रुपये में से सिर्फ 4.40 करोड़ रुपये ही उपयोग किए गए. यादव ने सवाल उठाया कि अगर यह बजट वंचित वर्गों के विकास में खर्च नहीं हुआ, तो यह राशि आखिर कहां गई? उन्होंने इस मामले की विस्तृत जांच की मांग की.

वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध
यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस इन वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और BJP-AAP की नीतियों का हर स्तर पर विरोध करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget