एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार के 100 दिन: कांग्रेस ने गिनाईं ‘नाकामियां’, BJP बोली- ‘खुद का इतिहास देखो’

Delhi News: दिल्ली में बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार ने 100 दिन पूरे किए. कांग्रेस ने इसे नाकाम बताया. बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को 'सियासत का बोझ' करार दिया.

Delhi Politics: देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार ने अपने 100 दिन का सफर पूरा कर लिया है, लेकिन इस मौके पर सियासी तूफान खड़ा हो गया है. दिल्ली कांग्रेस ने बीजेपी को हर मोर्चे पर फेल करार दिया है, तो बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को ‘राजनीति का बोझ’ तक बता डाला. दोनों पार्टियों की इस जुबानी जंग ने दिल्ली की सियासत में बड़ी हलचल मचा दी है. 

दिल्ली कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी शाषित ट्रिपल इंजन की रेखा गुप्ता की सरकार के 100 दिन पूरे होने पर तीखा हमला बोला है. पार्टी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “बीजेपी चुनावी प्रचार में दिल्ली की जनता को सिर्फ सपने दिखाए थे. क्योंकि 100 दिन बीत गए, लेकिन न तो महिलाओं को 2500 रुपये महीने की वादा की गई मदद मिली, न ही बिजली-पानी की दिक्कतें खत्म हुईं है. दिल्ली की सड़कें टूटी पड़ी हैं, टैंकर माफिया फिर से हावी हो रहा है, और मोहल्ला क्लीनिक बंद होने की कगार पर खड़ा है.

‘वादे, जुमले से जनता ठगी’ - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कामिटी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भारद्वाज ने बीजेपी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा, “चुनाव में हर घर जल और सस्ती बिजली का वादा करने वाली बीजेपी ने दिल्ली को पानी की किल्लत और महंगे बिजली बिलों के हवाले कर दिया है. स्कूलों में फीस बढ़ रही है, और गरीबों की बस्तियों को बिना पुनर्वास के उजाड़ा जा रहा है. जनता अब खुद को ठगा महसूस करने के अलावा कुछ नही सोच पा रही है.

कांग्रेस ने बीजेपी के 100 दिन के कामकाज को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार दिया और कहा कि दिल्ली की जनता अब इनके ‘जुमलों’ से तंग आ चुकी है. पार्टी ने दावा किया कि वह बीजेपी की नाकामियों को अब हर गली-मोहल्ले तक ले जाएगी. बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी के लगाये गए इन आरोपों को बे सिर-पैर का बताते हुए करारा जवाब दिया है.

‘कांग्रेस का इतिहास आतंक और घोटालों का’ - दिल्ली BJP 

दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एबीपी लाइव की टीम को जानकारी सांझा करते हुए बताया कि, “कांग्रेस पार्टी बौखला गयी है, दिल्ली की जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है. दिल्ली की जनता साल 2004-2014 का वह काला दौर नहीं भूल पाये हैं, जब केंद्र और दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी. उस समय आतंकवाद, भ्रष्टाचार और क्राइम ने दिल्ली की पहचान बना दी थी. देश का सबसे बड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने तो हर दिल्लीवासी का सिर शर्म से झुका दिया था.

कपूर ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस अब दिल्ली की सियासत में एक ऐसा बोझ बन गई है, जिसके पास न तो जनता का भरोसा है, न ही कोई मजबूत संगठन है. फिर भी उनके नेता बयानबाजी करके सुर्खियां बटोरने में माहिर हो गए है. उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि बीजेपी पर इल्जाम लगाने से पहले वह यह सोचे कि 2015 से 2025 तक तीन विधानसभा चुनावों में दिल्ली की जनता ने उनका खाता भी क्यों नहीं खुलने दिया.

100 दिनों में दिल्ली को नई दिशा मिली, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर

बीजेपी का कहना है कि उनकी सरकार ने 100 दिनों में दिल्ली को नई दिशा दी है. पार्टी ने दावा किया कि उसने बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “हमने दिल्ली को आप और कांग्रेस की आपदा वाली सरकारों से मुक्ति दिलाई है. हमारी सरकार ने जनता के हित में काम शुरू किया है, और जल्द ही इसके नतीजे सबके सामने आने लगेंगे.

दिल्ली की सियासत में यह जंग अभी और तेज होने वाली है. कांग्रेस और आप, दोनों ही बीजेपी को घेरने के लिए कमर कस चुके हैं, जबकि बीजेपी ‘मोदी की गारंटी’ के दम पर अपनी जमीन बचाने की कोशिश में है. दिल्ली की जनता इस ट्रिपल इंजन सरकार को कितना मौका देती है, या फिर विपक्ष के आरोप कितना रंग लाते हैं, यह तो समय ही बताएगा.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget