एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में आने वाला है आंधी-तूफान, बारिश का भी अलर्ट, मौसम विभाग ने और क्या कहा?

Delhi Weather News: दिल्ली में आज आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज (4 जून) राष्ट्रीय राजधानी में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है. बीते दिन (3 जून) को दिनभर बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई. 

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे था.

कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम?
मौसम विभाग ने आज (4 जून) के लिए तेज हवाओं के साथ गरज-बरस के आसार जताए हैं. साथ ही, अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों यानी 4 और 5 जून को दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा. इसके बाद 6 से 9 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

राज्य में वायु गुणवत्ता 'मध्यम’ श्रेणी में- CPCB
प्रदूषण के मोर्चे पर मंगलवार (3 जून) को कुछ राहत भरी तस्वीर सामने आई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 143 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. यह स्तर उन लोगों के लिए चिंता का विषय नहीं है, जो अस्थमा या अन्य श्वसन रोगों से ग्रस्त नहीं हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, 101 से 200 के बीच AQI को ‘मध्यम’ माना जाता है, जबकि 201 के ऊपर यह ‘खराब’ और उससे ऊपर 'बहुत खराब' और 'गंभीर' श्रेणियों में आता है.

वहीं, पिछले 24 घंटों में राजधानी के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई है. हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि आज होने वाली बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ प्रदूषण स्तर में भी कुछ गिरावट आ सकती है.

आने वाले दिनों में भी लोगों को छाता और हल्की जैकेट साथ रखने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि अचानक मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष

Embed widget