एक्सप्लोरर

वीरेंद्र सचदेवा का सौरभ भारद्वाज पर तंज, 'अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं, चले जाएं मुंबई', AAP नेता ने क्या कहा?

Delhi Politics: वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सौरभ भारद्वाज की प्रेसवार्ता इतनी फिल्मी थी कि उन्हें स्क्रिप्ट राइटर बनने पर विचार करना चाहिए. राजनीति में वक्त गंवाने से अच्छा है मुंबई जाकर पटकथा लिखें.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति लगातार जारी है और दोनों ही दल एक-दूसरे पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहते. 

जहां आप नेता सौरभ भारद्वाज ने जांच एजेंसियों द्वारा अस्पताल निर्माण घोटाला मामले में उनसे पूछताछ के बाद, इसे आप के नेताओं के खिलाफ साजिश का हिस्सा बताते हुए बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा था, तो वहीं बीजेपी ने भी उन पर पलटवार करते हुए उनकी प्रेसवार्ता को नौटंकी बताते हुए बेरोजगार सौरभ भारद्वाज को अब काम मिल गया है कह कर तंज कसा.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज की प्रेसवार्ता को सिरे से खारिज करते हुए इसे आप और इसके नेता की नौटंकी बताया. सचदेवा ने कहा कि, जैसे ही किसी जांच एजेंसी द्वारा आप नेताओं से भ्रष्टाचार पर सवाल पूछे जाते हैं, वैसे ही वे मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए मंच सजा लेते हैं.

बेरोजगार नेता को मिला काम- सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने तंज कसते हुए कहा कि आखिरकार बेरोजगार सौरभ भारद्वाज को काम मिल ही गया. चुनाव हारने के बाद खुद को बेरोजगार बताने वाले भारद्वाज की छुपी हुई प्रतिभा अब जाकर सामने आई है.

'सौरभ अच्छे स्क्रिप्ट राइटर, राजनीति छोड़ मुंबई चले जाएं'

बीजेपी अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा, "सौरभ भारद्वाज की प्रेसवार्ता इतनी फिल्मी अंदाज में थी कि उन्हें स्क्रिप्ट राइटर बनने पर विचार करना चाहिए. बेकार राजनीति में वक्त गंवाने से अच्छा है मुंबई जाकर पटकथा लिखें, वह उनके लिए ज्यादा बेहतर विकल्प हैं."

'ड्रामे से ज्यादा जरूरी है न्यायालय'

वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप नेताओं की असली पहचान ही अराजकता, कुशासन और भ्रष्टाचार है. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी नेताओं को जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है तो वे अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं. लेकिन ड्रामा और मीडिया ट्रायल से उन्हें ज्यादा खुशी मिलती है.

उन्होंने साफ कहा कि आम आदमी पार्टी नेताओं पर पहले से ही अस्पताल निर्माण घोटाले सहित गंभीर आरोप लगे हुए हैं. ऐसे में प्रेसवार्ताओं का मकसद केवल जांच से ध्यान भटकाना है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, नए-नए सबूत सामने आते जाएंगे.

'आप के दूसरे नेताओं से मिलते जुलते हैं बयान'

सचदेवा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब तो आप नेता भविष्यवक्ता भी बन गए हैं. आज प्रेसवार्ता में भारद्वाज की कही गई बातें उनके नेताओं के उन बयानों से मिलते-जुलते हैं, जो उनके नेता भी जांच एजेंसी की पूछताछ के दौरान बोला करते थे लेकिन वे जेल और इसकी गवाह पूरी दिल्ली बन चुकी है.

सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

वहीं आप मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कई सालों से ईडी देश में आंतक फैला रही है. इनके अफसर केंद्र सरकार के साथ मिलकर अलग-अलग राजनेताओं को फंसाने की साजिश करते हैं.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget