एक्सप्लोरर

दिल्ली बीजेपी ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की नई लिस्ट, वीरेंद्र सचदेवा ने किया जीत का दावा

Delhi Assembly Election 2024: दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 70 सीटों के चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है. ये प्रभारी अपने- अपने क्षेत्रों में चुनावी रणनीति तैयार करेंगे.

Delhi Assembly Election: दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनावों के बाद से ही इसकी तैयारियों में जुट गए थे. लेकिन अब जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, सियासी दल अपनी तैयारियों में भी तेजी लाते दिख रहे हैं. 

इसी कड़ी में दिल्ली बीजेपी ने राजधानी के 70 विधानसभा सीटों के चुनाव प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है. जिससे कि चुनाव प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों ने बेहतरीन ग्राउंड वर्क करके चुनावी रणनीतियां तैयार कर सकें, जो बीजेपी के लिए जिताऊ साबित हों.

तत्काल प्रभाव से लागू होंगी ये नियुक्तियां
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में बीते कई दिनों की लगातार बैठकों के बाद, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी कार्यालय में कल दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा प्रभारियों की नई सूची जारी की है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ''यह नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सभी नवनियुक्त प्रभारी पार्टी सदस्यता अभियान से लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं प्रचार तक संगठन के दिये सभी कार्यों को स्फूर्ति से करेंगे.''

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य
बता दें कि, लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सीटों पर शानदार जीत में लोकसभा चुनाव प्रभारियों की काफी अहम भूमिका रही थी. यही वजह है कि बीजेपी ने काफी मंथन के बाद, विधानसभा चुनावों के लिए प्रभारियों की नई सूची जारी की है. जिससे दिल्ली में पार्टी को संगठनात्मक और राजनीतिक रूप से और भी मजबूत बनाने में मदद मिले और बेहतरीन चुनावी रणनीति बना कर ये प्रभारी बीजेपी को दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत दिला कर दिल्ली की सत्ता में वापसी करा सकें.

साल की शुरुआत में भी की गई थी प्रभारियों के नामों की घोषणा
गौरतलब है कि, लोकसभा चुनावों से पहले साल की शुरुआत में ही दिल्ली बीजेपी ने दिल्ली के सभी 70 विधानसभा सीटों के प्रभारियों के नामों की घोषणा करते हुए इसकी सूची जारी कर दी थी. लेकिन विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले बीजेपी ने प्रभारियों की नई सूची जारी की है. पार्टी ने लगातार बैठकों और मंथन के बाद प्रभारियों को बदलने का निर्णय लिया ताकि विधानसभा के बेहतर परिणाम उनके पक्ष में आएं.

ये भी पढ़ें: DUSU Elections 2024: डीयू स्टूडेंट हैं और नहीं बना आइडेंटिटी कार्ड तो ऐसे भी कर सकते हैं वोटिंग 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget