एक्सप्लोरर

केजरीवाल की 'जनता अदालत' पर वीरेंद्र सचदेवा ने साधा निशाना, मांगे इन पांच सवालों के जवाब

Virendra Sachdeva News: शराब घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल रविवार को जनता की अदालत में पहुंचे. इस पर वीरेंद्र सचदेवा ने निशाना साधा है.

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला मामले में सशर्त जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद से यह कह कर इस्तीफा दे दिया था कि वे जनता की अदालत में जाएंगे और जनता से क्लीन-चिट के तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद ही वे अब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे.

इस्तीफा देने के बाद रविवार को वे पहली बार जंतर-मंतर पर सार्वजनिक तौर पर जनता से रु-ब-रु हुए, जहां उन्होंने जनता के सामने अपनी बातें रखीं. लेकिन बीजेपी ने केजरीवाल की जनता अदालत को फ्लॉप करार दिया.

 वीरेंद्र सचदेवा ने साधा निशाना

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जंतर-मंतर पर आयोजित केजरीवाल के कार्यक्रम पर तंज कसते हुए इसे फ्लॉप करार दिया. उन्होंने केजरीवाल की जनता दरबार पर तंज कसते हुए कहा कि इससे पहले केजरीवाल ने 2015 में जनता दरबार लगाने की घोषणा की थी. आज जनता अदालत का सपना दिखाया तो वहां से भी वे कुछ मिनटों का भाषण करके निकल गए. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने दस साल के भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे शासन के बाद दूसरे राजनीतिक दलों से प्रश्न पूछने और भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं. 

वीरेंद्र सचदेवा ने मांगे केजरीवाल से इन पांच प्रश्नों के जवाब

उन्होंने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वे बीजेपी के इन पांच प्रश्नों का जवाब दें.

1. आपने अन्ना हजारे से विश्वासघात क्यों किया?

2. आपने किरण बेदी, शाजिया इल्मी से लेकर कुमार विश्वास, राजकुमार आनंद तक का विश्वास क्यों तोड़ा?

3. आपने कांग्रेस से गठबंधन करके अपने बच्चों की कसमों को झूठा किया, क्यों किया बच्चों से विश्वासघात?

4. आपने लोकपाल को अपना आदर्श बताया था पर आज तक लोकपाल नियुक्ति के लिए कुछ नहीं किया, आखिर क्यों किया आदर्शों से विश्वासघात?

5. आप भ्रष्टाचार विरोधी मंच बनाकर राजनीति में आये थे पर आज आपकी सरकार ने जन भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए देशवासियों की वैकल्पिक राजनीति और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की उम्मीदों से आखिर क्यों किया विश्वासघात ?

इसे भी पढ़ें: सिमकार्ड को ब्लॉक या अपडेट करने के लिए आई कॉल से हो जाएं सावधान, दिल्ली पुलिस ने बताए बचाव के तरीके

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget