एक्सप्लोरर

जातिगत जनगणना के फैसले पर दिल्ली बीजेपी का जश्न, कनॉट प्लेस में बांटी मिठाइयां

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले का दिल्ली बिजेपी ने जोरदार स्वागत किया है. कनॉट प्लेस में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में मिठाइयां बांटा गया.

Delhi BJP Celebration Of Caste Census Decision: दिल्ली बीजेपी ओबीसी मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले का जोरदार स्वागत किया है. कनॉट प्लेस में मोर्चा ने मिठाइयां बांटकर इस ऐतिहासिक निर्णय पर खुशी जताई. दिल्ली बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मोर्चा महामंत्री रामखिलाड़ी यादव समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए.

सुनील यादव ने कहा कि बीजेपी समाज को जाति या धर्म के आधार पर बांटने में विश्वास नहीं रखती, लेकिन जातिगत जनगणना जरूरी है क्योंकि आजादी के 78 साल बाद भी कई लोग विकास की मुख्यधारा से बाहर हैं. उन्होंने कहा, ''यह फैसला सामाजिक न्याय और पारदर्शी नीति निर्माण की दिशा में बड़ा कदम है. खासकर ओबीसी समुदाय के युवाओं को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा.''

कांग्रेस पर दोहरी नीति का आरोप
यादव ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जातिगत जनगणना को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने इसे राजनीतिक नारे की तरह इस्तेमाल किया, लेकिन सत्ता में रहते हुए कभी लागू नहीं किया. 2010 में यूपीए सरकार ने एक समिति बनाई, लेकिन सिर्फ सर्वे कराया, जिसके आंकड़े पूरी तरह जारी नहीं हुए. यादव ने कहा, ''कांग्रेस ने जातिगत जनगणना को सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल किया, जबकि वंचित वर्गों की भलाई की उनकी कोई मंशा नहीं थी.''

मोदी सरकार की पारदर्शी पहल
सुनील यादव ने कहा कि 94 साल बाद जातिगत जनगणना को फिर से शुरू करने का मोदी सरकार का फैसला पारदर्शिता और साक्ष्य-आधारित शासन की मिसाल है. उन्होंने बताया कि बीजेपी इसे संगठित और कानूनी रूप से मजबूत प्रक्रिया के तहत लागू कर रही है, न कि अव्यवस्थित राज्य-स्तरीय सर्वेक्षणों की तरह. यादव ने कहा, "कांग्रेस ने आधे-अधूरे सर्वे से भ्रम फैलाया, लेकिन बीजेपी एकता और सबके विकास के लिए प्रतिबद्ध है. 

सामाजिक न्याय की मिसाल, दिल्लीवासियों में उत्साह
यादव ने मोदी सरकार के सामाजिक न्याय के प्रयासों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 10% आरक्षण देकर सरकार ने लाखों लोगों को बिना किसी विवाद के लाभ पहुंचाया. अब जातिगत जनगणना से वंचित समुदायों को और सशक्त करने का रास्ता खुलेगा.

कनॉट प्लेस में मिठाई बांटने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह दिखा. दिल्लीवासी इस फैसले को सामाजिक समावेश और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहे हैं. अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह जनगणना कैसे लागू होगी और इसके क्या फायदे होंगे.

ये भी पढ़ें: BJP की प्रवक्ता मसूद अजहर पर बोलीं, 'इतनी आसान मौत थोड़ी मिलेगी, भारतीय सेना तुझे...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget