एक्सप्लोरर

Delhi: 10 घंटे...100 CCTV फुटेज की पड़ताल, SSB जवान हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

SSB Jawan Murder Case: एसएसबी जवान की हत्या के आरोप में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को धर दबोचा है. आरोपी परिजनों के साथ जेएनयू (JNU) कैंपस के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है.

Delhi Murder Case: साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने SSB जवान के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है. आरोपी ने चाकू घोंप कर एसएसबी जवान को मौत के घाट उतारा था. पुलिस ने आरोपी को वारदात के 10 घंटों में धर दबोचा. आरोपी की पहचान विनोद के रूप में हुई है. विनोद परिजनों के साथ जेएनयू (JNU) कैंपस के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है. एसएसबी जवान की हत्या का आरोपी पेशे से ऑटो ड्राइवर है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, कपड़े और ऑटो रिक्शा भी बरामद किया है.

डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि 6 मई को आरके पुरम थाने की पुलिस को पीसीआर कॉल से एक लड़के को ऑटो ड्राइवर द्वारा चाकू मारने की सूचना मिली थी. सूचना पाकर तुरंत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. चाकू घोंपने के कारण लड़के के शरीर से काफी खून निकल रहा था. इसलिए फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

आरके पुरम पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी. डीसीपी के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी ऑपरेशन देवेंद्र सिंह की देखरेख में स्पेशल स्टाफ टीम का गठन किया गया. इंस्पेक्टर पवन दहिया के नेतृत्व में एसआई अशोक कुमार, मनीष यादव, कृष्ण कुमार, एएसआई राजेश्वर, हेड कॉन्स्टेबल श्याम को आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गयी. 

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

पुलिस टीम ने तकरीबन 100 से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेजों को इकट्ठा कर खंगाला. छानबीन में मुखबिरों की भी मदद ली गयी. टीम ने सभी पहलुओं से घटना की जांच की. ऑटो ड्राइवर का पता लगाने के लिए सीसीटीवी की सहायता से बैक ट्रैकिंग शुरू की गयी. पुलिस को घटनास्थल के नजदीक संदिग्ध अवस्था मे एक शख्स नजर आया. टीम ने तकनीकी उपकरणों की सहायता से फोटो को डेवलप किया. आरोपी का फोटो मुखबिरों के बीच सर्कुलेट किया गया. स्थानीय लोगों से भी फोटो की पहचान करायी गयी. 

मोबाइल नंब से लोकेशन ट्रैक

छानबीन के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली. पुलिस आरोपी की पहचान करने में सफल हुई. मुखबिरों से पुलिस को आरोपी का मोबाइल नम्बर भी मिल गया. आरोपी का मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रैक किया गया. वसंत कुंज के एंबिएंस मॉल के पास लोकेशन का पता लगने पर टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया. उसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बटनदार चाकू, ,कपड़े और ऑटो को भी बरामद किया.

चाकू से हमला कर की हत्या

पूछताछ में पता चला कि आरोपी शराब का आदी है. 5-6 मई की दरम्यानी रात भी आरोपी शराब पीए हुए ऑटो में बैठा था. सेक्टर-4, आरके पुरम में एक शख्स उंसके पास आया. दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गयी. नशे की हालत में होने के कारण ऑटो ड्राइवर ने चाकू निकालकर एसएसबी जवान पर हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ऑटो लेकर फरार हो गया. डीसीपी ने बताया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी है.

आबकारी नीति मामला: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर-मंतर के रास्ते भी खुले हुए हैं', सरकार द्वारा बातचीत की पेशकश पर अभिजीत दीपके की दो टूक!
'जंतर-मंतर के रास्ते भी खुले हुए हैं', सरकार द्वारा बातचीत की पेशकश पर अभिजीत दीपके की दो टूक!
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget