एक्सप्लोरर

आबकारी नीति मामला: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

Arvind Kejriwal News: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ा दी है. इसके मुताबिक, सीएम केजरीवाल को 20 मई तक जेल में रहना होगा.

Arvind Kejriwal Judicial Custody: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 13 और दिन के लिए बढ़ा दिया है. यानी निचली अदालत के इस फैसले के मुताबिक, सीएम केजरीवाल को 20 मई तक तिहाड़ जेल में रहना होगा. जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के आबकारी नीति मामले में ईडी ने 21 मार्च को मुख्यमंत्री केजरीवाल को अरेस्ट किया था. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल 2024 को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था.

इससे पहले 23 मार्च को दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी थी. उस दौरान सीएम केजरीवाल को कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था.

प्रवर्तन निदेशालय ने लगाया था ये आरोप
दरअसल, ईडी का दावा है कि दिल्ली की एक्साज पॉलिसी को तैयार करने में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है. ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल इस मामले में मुख्य आरोपी की तरह पेश किया. इसी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ संजय सिंह को भी अरेस्ट किया गया था. फिलहाल, संजय सिंह जमानत पर बाहर हैं. 

ईडी ने यह भी दावा किया था कि शराब नीति केस में इकट्ठा किए गए पैसों को आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया था. इसके अलावा, कई और जगहों पर भी ये पैसे इस्तेमाल किए गए थे. हालांकि, AAP की ओर से सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया गया था. वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से यह भी कहा गया था कि लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया गया है. 

वहीं, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वे बदले की भावना के तहत सीएम अरविंद केजरीवाल को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, महाबल मिश्रा और कन्हैया कुमार..., कौन हैं दिल्ली के सबसे अमीर उम्मीदवार?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget