एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Session: AAP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, विधानसभा में बोले- 'MCD की मिलीभगत से चल रहे OYO-PG इंस्टिट्यूट'

Delhi News: आप विधायक ने कहा कि MCD बिना फायर NOC के लाइसेंस कैसे दे रही है? एक रूम में 500 से 700 बच्चे एक साथ पढ़ते हैं. कच्ची बिल्डिंग में पढ़ाई चल रही है, लेकिन MCD इसे रोक नहीं रही है.

Delhi Assembly Special Session: दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश ऋषि ने मुखर्जी नगर के कोचिंग इंस्टिट्यूट में आग लगने की घटना को लेकर MCD को घेरा. आप विधायक ने मुखर्जी नगर की घटना का हवाला देते हुए दिल्ली में धड़ल्ले से बिना फायर डिपार्टमेंट के क्लियरेंस सर्टिफिकेट के चल रहे कोचिंग सेंटर, प्राइवेट अस्पताल, पीजी और OYO का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि एमसीडी भ्रष्टाचार से लाइसेंस दे रही है. मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाना चाहिए.

आप विधायक ने कहा कि MCD बिना फायर NOC के इन्हें लाइसेंस कैसे दे रही है? एक रूम में 500 से 700 बच्चे एक साथ पढ़ते हैं. हालांकि, MCD ने इंस्टीट्यूट को नोटिस भी जारी किए हैं. कच्ची बिल्डिंग में पढ़ाई चल रही है, लेकिन MCD इसे रोक नहीं रही है. MCD को यह बताना चाहिए कि बिना फायर सर्टिफिकेट के आखिर में लाइसेंस कैसे दे दिए गए?  आप विधायक ने भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि, नोटिस भेजे जाने के बाद MCD के लोगों के साथ सेटिंग की जा रही है. 

संस्थानों को भेजे गए नोटिस पर क्या कार्रवाई हुई?

वहीं फायर सर्टिफिकेट के बिना ऐसे छोटे प्राइवेट हॉस्पिटल चल रहे हैं, जिनके अंदर चलने का रास्ता भी नहीं है. गली-गली में यह संस्थान MCD के भ्रष्टाचार की वजह से खुल गए हैं. विधायक ने सदन में बिना फायर सर्टिफिकेट के संचालित हो रहे OYO होटल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सभी विधायक जानते हैं कि OYO होटल क्यों खुले हुए हैं. वहां गलत काम होते हैं, धड़ल्ले से PG चल रहे हैं जिनमें कमर्शियल एक्टिविटी हो रही है. यह संस्थान कमर्शियल पेमेंट भी नहीं करते हैं. आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि किन-किन लोगों को बिना फायर सर्टिफिकेट के लाइसेंस जारी किए गए हैं और संस्थान को भेजे गए नोटिस पर क्या कार्रवाई हुई?

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में उठी राघव चड्ढा और संजय सिंह का सस्पेंशन रद्द करने की मांग, BJP ने किया विरोध

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget