एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा? खुद ही साफ किया रुख

Delhi Election 2025: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. मेरे लिए कोई एक सीट महत्वपूर्ण नहीं है, सभी 70 सीटें मेरी प्राथमिकता हैं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि उनके लिए एक सीट महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि हर एक सीट महत्वपूर्ण है. सचदेवा का कहना है कि सभी 70 सीटें उनकी प्राथमिकता हैं. 

पत्रकारों से बातचीत के दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "पार्टी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. मुझे 70 सीटों पर चुनाव लड़ना है. मेरे लिए कोई एक सीट महत्वपूर्ण नहीं है, सभी 70 सीटें मेरी प्राथमिकता हैं."

यमुना को लेकर साधा निशाना
इसके अलावा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को यमुना की सफाई को लेकर निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, "मां यमुना की क्या हालत है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हम स्वच्छ यमुना के विचार को लेकर आगे बढ़ेंगे. पार्टी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है."

इससे पहले शुक्रवार (3 जनवरी) को प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को 'आपदा' सरकार करार दिया. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वह राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक ठीक से नहीं दे रही है.

'दिल्लीवासियों को हो रही परेशानी'
पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा, "इसके चलते लाखों दिल्लीवासियों को बहुत परेशानी हो रही है. घर बनाने में लाखों रुपये लगाने के बाद भी अगर सीवर ना हों, नालियां टूटी हों, गली में गंदा पानी बहता हो तो दिल्ली के लोगों का दिल दुखना बहुत स्वाभाविक है."

'दिल्ली के लोगों के साथ किया विश्वासघात'
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "जो लोग दिल्ली के लोगों से विश्वासघात करके, झूठी कसमें खा कर अपने लिए शीश महल बनवा लेते हैं. जब यह आपदा जाएगी, बीजेपी आएगी तो इन सारी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा."

ये भी पढ़ें

'निराधार आरोप लगाने से फायदा नहीं', पीएम मोदी के बयान पर बोले AAP नेता सौरभ भारद्वाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget