एक्सप्लोरर

'BJP इससे ज्यादा निचले स्तर की राजनीति नहीं कर सकती', AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने क्यों कहा ऐसा?

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि हाल ही में गृह मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि अरविंद केजरीवाल के ऊपर लगातार खतरा बना हुआ है. 

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर पार्टी ने बीजेपी पर तीखा हमला किया. 'आप' का कहना है कि दिल्ली चुनाव में हार के डर से बौखलाई बीजेपी ने अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया, ताकि वह चुनाव प्रचार न कर सकें.

इस हमले पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बौखलाए हुए कायरों की पार्टी है. अरविंद केजरीवाल के कामों पर लड़ने की हिम्मत नहीं है, तो अपने गुंडों से उन पर हमला करवा दिया. इससे ज्यादा घटिया और निचले स्तर की राजनीति कोई हो नहीं सकती, जो बीजेपी कर रही है. बीजेपी यह समझ लें कि इस ईंट का करारा जवाब तुम्हें अब दिल्ली की जनता देगी. 

वहीं, दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक्स पर कहा कि पहले बीजेपी ने दिल्ली को गैंगस्टर कैपिटल बना दिया, अब क्या चुनाव में जंगल राज लाना चाहते हैं? चुनाव हार रहे हैं, तो अब अरविंद केजरीवाल पर हमला करेंगे? यह पत्थरबाजी बीजेपी की हार की बौखलाहट दिखा रही है. बीजेपी वालों, हर बार जब तुम गाली-गलौज और गुंडागर्दी करोगे, तो आम आदमी पार्टी को दिल्ली वालों से मिलने वाला प्यार और वोट बढ़ेगा.

अरविंद केजरीवाल पर लगातार खतरा?

उधर, आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हाल ही में गृह मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि अरविंद केजरीवाल के ऊपर लगातार खतरा बना हुआ है.  उन्होंने यह नहीं बताया कि खतरा किससे है? बीजेपी के गुंडों ने आज फिर नई दिल्ली विधानसभा में प्रचार कर रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पत्थर से हमला करवाया. इसकी वीडियो सार्वजनिक रूप से मौजूद है. 

उन्होंने कहा कि अभी तक नई दिल्ली विधानसभा में इस तरह की हरकत कभी नहीं हुई थी. नई दिल्ली एक शांतिपूर्ण विधानसभा है, जहां बहुत हाई प्रोफाइल लोग और अधिकारी रहते हैं. यहां चुनाव आयोग का ऑफिस है. बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ग्राउंड पर प्रचार के दौरान यह देखकर बौखला गए कि कैसे इतना पैसा और सोने बांटने, हर काला काम करने के बाद भी जनता पूरी तरह से अरविंद केजरीवाल के साथ है.  इस बौखलाहट में आज बीजेपी और उसके प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया है. यह हमला बेहद निंदनीय है. बीजेपी अपनी हरकतों पर फिर से उतारू है.

चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम करे

यह बेहद जरूरी है कि इस देश का लीगल सिस्टम और चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम करे. इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, खासकर तब जब गृह मंत्रालय ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को खतरा है. बीजेपी के गुंडे ये हमले करवा रहे हैं. साफ दिख रहा है कि कितने मोटे-मोटे पत्थर फेंके गए. उससे सिर फट सकता था. यह मजाक नहीं है. पुलिस को प्रवेश वर्मा और उनके गुंडों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल पर कथित हमले को लेकर गोपाल राय का बड़ा दावा, 'हार के खौफ से BJP वाले...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget