एक्सप्लोरर

दिल्ली में आचार संहिता के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख नकदी के साथ शराब का जखीरा जब्त

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है. पुलिस प्रशासन की टीम निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है.

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है. आचार संहिता का पालन कराने के लिए द्वारका में पुलिस प्रशासन सख्त है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस की टीम एक्टिव मोड में है.

पुलिस ने 7 जनवरी से 18 जनवरी तक अभियान चलाकर अवैध शराब और नकदी बरामद की है. कुल 25,87,700 में से 22,50,000 की नकदी नजफगढ़ में पिकेट चेकिंग के दौरान पकड़ी गई. शराब तस्करी के 59 मामले दर्ज कर 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

कार्रवाई के दौरान 22898 क्वार्टर अवैध शराब और बीयर की बोतलें बरामद की गईं. शराब तस्करी में इस्तेमाल 10 वाहनों को भी जब्त किया गया है. पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज किए. नशा तस्करी के खिलाफ चले अभियान में 0.269 किलो हेरोइन, 25,200 ट्रामाडोल कैप्सूल, और 1.940 किलो गांजा जब्त किया गया. 388 गैर-जमानती वारंट तामील किए गए. 5 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.

हथियार तस्करी के 12 मुकदमे दर्ज कर 15 लोगों को दबोचा गया. आरोपियों के पास से 13 देसी कट्टे-पिस्तौल, 26 जिंदा कारतूस और 5 चाकू की बरामदगी हुई. दिल्ली प्रॉपर्टी डिफेसमेंट एक्ट के तहत 26 मुकदमे दर्ज कर 3 लोग गिरफ्तार किए गए.

आचार संहिता के बीच पुलिस को मिली सफलता

अंकित सिंह के मुताबिक पुलिस ने गश्त और क्षेत्रीय निगरानी को तेज कर दिया है. पुलिस के जवानों की चप्पे-चप्पे पर तैनाती है. पैदल गश्त भी बढ़ाई गई है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तकनीकी और मानव खुफिया नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है. पड़ोसी जिलों की पुलिस के साथ समन्वय बैठाते हुए नियमित बैठकें की गई हैं.

अवैध हथियार, नकदी, शराब, और नशीले पदार्थों की आवाजाही रोकने के लिए सीमा पर चेकिंग बढ़ाई गई है. डीसीपी द्वारका ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. 574 लोगों के खिलाफ दिल्ली एक्साइज एक्ट की कार्रवाई हुई है. 186 लोगों को बीएनएसएस के तहत पाबंद किया गया. डीसीपी द्वारका अंकित सिंह का कहना है कि पुलिस का अभियान चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. 

ये भी पढ़ें-

2924 क्वार्टर अवैध शराब और लाखों की चरस जब्त, आचार संहिता के बीच दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget