एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव के बीच बीजेपी को CM आतिशी का जवाब- 'हम डरने और दबने वाले नहीं'

Delhi Polls 2025: दिल्ली चुनाव के बीच सीएम आतिशी ने कहा है कि बीजेपी को लगता है कि वह हमें गुंडागर्दी कर हमें चुप करवा देंगे, लेकिन हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, किसी से डरने वाले नहीं.

Delhi Polls 2025: गोविंदपुरी और नवजीवन कैंप में शनिवार को आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की पदयात्रा को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला. पदयात्रा के दौरान लोगों ने गर्मजोशी से सीएम आतिशी का स्वागत किया और आप के प्रति अपना समर्थन जताया.

इस दौरान सीएम आतिशी ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि, "गोविंदपुरी में बीजेपी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी. यहां गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है इसलिए लोग एक बार फिर काम करने वाली सरकार को चुनेंगे."

बीजेपी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी - सीएम आतिशी

आतिशी ने कहा, "हम न तो डरने वाले हैं और न दबने वाले हैं. गोविंदपुरी ने तय कर लिया है कि यहां अब गुंडागर्दी नहीं चलेगी. यहां सिर्फ और सिर्फ काम की राजनीति चलेगी.” उन्होंने कहा कि इस बार गोविंदपुरी की जनता ने ठान लिया है कि वे सिर्फ काम करने वालों को वोट देंगे, गुंडागर्दी करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे.

सीएम आतिशी ने अरविंद केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा, “दिल्ली के लोगों को 24 घंटे बिजली, देश की सबसे सस्ती बिजली, घर-घर तक पानी, शानदार स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक में बेहतरीन इलाज और महिलाओं को फ्री बस यात्रा जैसी सुविधाएं देने का काम सिर्फ आम आदमी पार्टी ने किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इन सभी कामों को रोकने और अराजकता फैलाने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली की जनता ने हर बार उन्हें जवाब दिया है."

अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री करके दिखाई

सीएम आतिशी ने आगे कहा, "जब अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा करूंगा तब भी बीजेपी वाले कहते थे कि पैसा कहां से आएगा? डीटीसी ठप्प हो जाएगी. लेकिन अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री करके दिखाई. इसलिए जब अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि 2100 रुपए दूंगा तो उनकी गांरटी है कि महिलाओं को 2100 रुपए मिलकर रहेंगे."

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है कि अपना वोट खराब करना. दूसरी पार्टी है बीजेपी. जिस प्रत्याशी को बीजेपी ने कालकाजी से उतारा है वह वोट देने लायक नहीं है. वह अपना मुंह खोलता है तो गालियां निकलती हैं. उसने संसद में भी गंदी-गंदी गालियां दी थीं. उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बारे में गंदी बातें कहीं. उसके 24 घंटे के अंदर ही उसने मेरे और मेरे बुजुर्ग पिता के बारे में घटिया बातें कही थीं. उसके चार दिन बाद उसने फिर से मेरे बारे में गंदी-गंदी बातें कहीं.

ये भी पढ़ें: 'आज उन लाखों लोगों को...', दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद बोलीं CM आतिशी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?
दिल्ली में पुलिसकर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई, आंखों में डाला मिर्च पाउडर
दिल्ली में पुलिसकर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई, आंखों में डाला मिर्च पाउडर

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget