एक्सप्लोरर

पटपड़गंज से AAP उम्मीदवार अवध ओझा का नामांकन स्वीकार हुआ या नहीं, जानें अपडेट

Delhi Election 2025: पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने पर्चे की जांच करके आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा का नामांकन स्वीकार कर लिया है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी अवध ओझा का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है. कांग्रेस उम्मीदवार अनिल चौधरी ने शनिवार (18 जनवरी) को पड़पड़गंज के रिटर्निंग ऑफिसर (RO) से शिकायत करके अवध ओझा का नामांकन रद्द करने की मांग की थी. 

पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने पर्चे की जांच करके आप उम्मीदवार का नामांकन स्वीकार कर लिया. कोचिंग टीचर अवध ओझा ने पटपड़गंज सीट से शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया था. 

अवध ओझा के पास कितनी संपत्ति?

आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे अवध ओझा की पहली बार संपत्ति का खुलासा भी हुआ है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी है. इसके साथ ही उनके ऊपर कर्ज भी है. उनके पास 4.85 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. वहीं, उनकी पत्नी के पास 59 लाख रुपये की चल संपत्ति है. बच्‍चों के नाम पर 5 लाख रुपये की चल संपत्ति है. 

इसके अलावा अवध ओझा की अचल संपत्ति 1.45 करोड़ रुपये की है. जबकि पत्नी के पास 1.63 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. अवध ओझा के नाम पर गाजियाबाद में दो फ्लैट हैं. जबकि उनकी पत्‍नी के नाम पर लखनऊ, दिल्‍ली के अलावा कुछ और शहरों में घर है. 

दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से खुश- अवध ओझा

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अवध ओझा ने AAP को दिल्ली के लिए संपदा करार दिया था. उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के काम से काफी खुश हैं क्योंकि उन्होंने दिल्ली की जनता से जो वादा किया था, उसे निभाया है. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा, ''अब अरविंद केजरीवाल को देखकर हर कोई नकल कर रहा है." बता दें कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान है, जबकि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने जनता के सामने पेश किया अपना रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं ये उपलब्धियां

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget