एक्सप्लोरर

AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने जनता के सामने पेश किया अपना रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं ये उपलब्धियां

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने अपने इलाके में किए गए कार्यों की जानकारी दी.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रही है. इसी कड़ी में राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने अपने 2 साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को लेकर रिपोर्ट कार्ड पेश किया. उन्होंने मोहल्ला सभा, सड़कें बनाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने समेत कई अन्य काम गिनवाए.

आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने बताया, ''पहली बार मैंने विधानसभा में मोहल्ला सभा शुरू किया, जिसमें लोगों की शिकायतें सुनी जाती है. आज इस मोहल्ला सभा से करीब 20 हजार लोग जुड़े हैं. अब तक हमें 27,336 शिकायतें मिलीं और इसमें से हमने 25,302 का निपटारा करा दिया है. 

राजेंद्र नगर विधानसभा को मॉडल बनाने का लक्ष्य- दुर्गेश पाठक

उन्होंने आगे कहा, ''कई कॉलोनियों में सुंदर प्रवेश द्वार बनवाए हैं. 5 हजार सीसीटीवी और 7 हजार स्ट्रीट लाइट्स भी लगवाई. 16 नए बूम बैरियर लगावाए और झुग्गियों में टॉयलेट का इंतजाम कराया. मेरा लक्ष्य राजेंद्र नगर विधानसभा को पूरी दिल्ली के लिए मॉडल बनाना है. इस संबंध में सोमवार से मैं लोगों को विजन डॉक्यूमेंट देना शुरू करूंगा. 

आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक दुर्गेश पाठक ने शनिवार (18 जनवरी) को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ''लोकतंत्र में सबसे जरूरी बात यह है कि जनता ने एक नेता को जितने समय के लिए भी मौका दिया, उस दौरान उसने क्या-क्या काम किया, वह जनता को इसका हिसाब-किताब दें. दो साल पहले राजेंद्र नगर विधानसभा में उपचुनाव हुए और वहां के लोगों ने मुझे विधायक बनाया. इन दो वर्षों में हमने जितने काम किए हैं, उसकी पूरी डिटेल के साथ 50-60 पन्नों की एक छोटी सी किताब निकाली है.'' 

पिछले दो साल में 632 नई सड़कों का निर्माण- दुर्गेश पाठक

उन्होंने आगे कहा, ''राजेंद्र नगर विधानसभा में पीडब्ल्यूडी की सारी सड़कें पूरी तरह से बन चुकी हैं. पिछले दो साल में 632 नई सड़कों का निर्माण हुआ है. इंदरपुरी हॉल्ट की एक बहुत बड़ी समस्या थी, जिसके तहत एक फुटओवर ब्रिज बनना था. बीजेपी ने राजनीति करके उसे रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन हमने एमसीडी से जमीन दिलाकर उस फुटओवर ब्रिज को बनाने का काम शुरू किया.'' 

दुर्गेश पाठक ने कहा कि पूरे विधानसभा में 20 नए हाई मास्क लाइट्स भी लगवाए. लोहा मंडी में करीब 50 साल बाद सीवर लाइन बदली गई है. इसके अलावा कई इलाकों में सीवर की लाइन बदली गई. इसके तहत सारी कॉलोनियों के अंदर पानी की पाइप लाइन को पूरी तरह से बदला जाएगा.  इसके साथ इंदरपुरी और बुद्ध नगर के नाले के लिए हमें सरकार से फंड मिल चुका है. टेंडर अभी प्रक्रिया में है.

पूरे विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट देंगे- दुर्गेश पाठक

अगले पांच साल में राजेंद्र नगर को लेकर मेरा जो विजन है उसे लेकर मैं सोमवार से पूरे विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट देना शुरु करूंगां. यह हर कॉलोनी के लिए अलग-अलग होगा. साथ ही लोगों के फीडबैक के लिए उसमें एक मेल आईडी भी होगी, जिसमें वह अपना फीडबैक भी दे सकते हैं. हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी इस रिपोर्ट कार्ड को बांटेंगे ताकि लोग इसे पढ़कर हमारे कामों का आंकलन कर सकें.

ये भी पढ़ें:

क्राउड फंड से सत्येंद्र जैन को मिले 40 लाख तो बोले संजय सिंह, 'AAP पर जनता के विश्वास को...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget