एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: छतरपुर में AAP-बीजेपी में सीधी टक्कर, उम्मीदवारों के चेहरे वही लेकिन बदल गई पार्टी! 

Delhi Polls 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर आप और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है. इस कड़ी में छतरपुर सीट भी शामिल है. यहां उम्मीदवारों के चेहरे वही हैं, लेकिन पार्टी बदल गई है. 

Delhi Assembly Election 2025: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है और यहां 5 फरवरी को एक ही चरण में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों एवं उनके उम्मीवारों ने अपना पूरा दम-खम लगा दिया है ताकि वे जीत को सुनिश्चित कर सकें.

देखा जाए तो इस बार दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव काफी दिलचस्प होने जा रहा है क्योंकि इस बार आम आदमी पार्टी और बीजेपी के अलावा कांग्रेस भी नई उर्जा और जोश के साथ चुनाव लड़ने जा रही है. 

छतरपुर में जीत से दूर है कांग्रेस

बात करें छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के इतिहास की तो, निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आए इस विधानसभा क्षेत्र में हुए साल 2008 चुनाव में कांग्रेस ने पहली जीत दर्ज की थी. कांग्रेस उम्मीदवार बलराम तंवर बीजेपी के उम्मीदवार को करीब 5 हजार मतों से मात देकर विजयी हुए थे.

इसके बाद के चुनावों में कांग्रेस यहां से जीत से महरूम ही रही. हालांकि, साल 2013 के विधानसभा चुनाव में यहां से दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े बलराम तंवर दूसरे नंबर पर रहे और करीब 34 हजार मत हासिल किए. वहीं, बीजेपी के ब्रह्म सिंह तंवर यहां से जीत कर विधायक बने. पहली बार चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के ऋषि पाल ने 22 हजार से अधिक मत प्राप्त कर सबको चौंका दिया था.

छतरपुर में किसका पलड़ा भारी?

साल 2015 में यहां तीसरी बार चुनाव हुए, जिसमें आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी और करतार सिंह तंवर ने 67,644 मत हासिल कर बीजेपी के ब्रह्म सिंह तंवर, जिन्हें 45,405 मत मिले थे को 22 हजार से अधिक मतों से मात दी. यहां से तीसरी बार कांग्रेस की दावेदारी पेश कर रहे बलराम तंवर 9,339 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

मतों का अंतर हुआ कम

साल 2020 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करतार सिंह तंवर ने लगातार दूसरी बार यहां से विधायकी जीती, लेकिन इस बार उनकी जीत का अंतर काफी कम रहा और वे महज तीन हजार से ज्यादा मतों के अंतर से बीजेपी के ब्रह्म सिंह तंवर को मात दे पाए. जहां आप उम्मीदवार को 69,411 तो बीजेपी को 65,691 मत मिले थे. जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार सतीश लोहिया महज 3,874 मत ही हासिल कर पाए.

बीजेपी बनी रही नम्बर दो पार्टी

भले ही बीजेपी दक्षिणी दिल्ली समेत दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर लगातार जीत दर्ज करती आ रही है, लेकिन दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर विधानसभा सीट पर परिसीमन के बाद से अब तक महज एक बार जीत दर्ज करने में कामयाब रही है. हालांकि, पिछले दोनों ही चुनावों में बीजेपी दूसरे नंबर और रही थी, जबकि बीते चुनाव में बीजेपी की हार का अंतर भी काफी कम था. 

पुराने उम्मीदवारों न बदली पार्टी

बात करें इस बार होने जा रहे चुनाव की तो यहां इस बार भी सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच ही है और उम्मीदवार भी वही हैं, लेकिन उनकी पार्टी बदली हुई है. जहां आप ने वर्तमान विधायक का टिकट काट कर बीजेपी से आप में शामिल हुए ब्रह्म सिंह तंवर को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, बीजेपी ने भी आप के पूर्व विधायक करतार सिंह को अपनी तरफ से चुनावी मैदान में उतारा है.

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, करतार सिंह तंवर यहां से लगातार तीसरी बार जीत कर बीजेपी को जीत दिला पाते हैं, या फिर एक दशक से विधायकी से दूर ब्रह्म सिंह तंवर आप की नैय्या पर सवार हो कर चुनावी दरिया पार करने में कामयाब होते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव से पहले AAP का बड़ा फैसला, सनातन सेवा समिति के सदस्यों की घोषणा की

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget