एक्सप्लोरर

दिल्ली एंटी नार्कोटिक्स दस्ते की बड़ी कार्रवाई, 2 इंटर स्टेट ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद

Delhi Crime: वेस्ट दिल्ली के डीसीपी वीचित्र वीर के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की पश्चिम जिला एंटी-नार्कोटिक्स दस्ते ने मंगलवार को नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के दौरान दो इंटर स्टेट ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया. ड्रग तस्करों की पहचान पवन यादव और विकास यादव के रूप में हुई है. ये बिहार के सहरसा जिला के रहने वाले हैं. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 21 किलोग्राम गांजा बरामद किया.

वेस्ट दिल्ली के डीसीपी वीचित्र वीर ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने की मुहिम पर एंटी नार्कोटिक्स सेल को लगाया गया था. एंटी-नारकोटिक्स दस्ते ने ड्रग तस्करों-पेडलरों पर तकनीकी और मानवीय निगरानी लगा रखी थी. उनके बारे में जानकारियों को लगातार विकसित किया जा रहा था. 

पुलिस ने तस्करों को ऐसे किया ट्रैप

इसी क्रम में पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि दो ड्रग तस्कर बिहार से हाई क्वालिटी के गांजे के खेप लेकर दिल्ली आने वाले हैं. वे उसकी सप्लाई के लिए जनकपुरी के डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास रामलीला मैदान के सामने आने वाले हैं.

इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसीपी ऑपरेशन अरविंद यादव की देखरेख और एंटी नारकोटिक्स के इंचार्ज इंस्पेक्टर अनुज यादव के नेतृत्व में एसआई चंद्र शेखर, संदीप दलाल, राजेंद्र प्रसाद, हेड कॉन्स्टेबल लेखराज, करण, विनय और कॉन्स्टेबल काशी राम की टीम का गठन किया गया. पुलिस ने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर जनकपुरी के डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास ट्रैप लगा कर रिक्शा से वहां पहुंचे दोनों ड्रग तस्करों को दबोच लिया. ड्रग तस्करों के पास से दो बैग में क्रमशः 6.228 और 14.792 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से लगभग 21 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. गांजे को जब्त कर जनकपुरी थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

दिल्ली की आंगनवाड़ियों में बच्चों को मिलेगा सुपरफूड, बेसन के लड्डू, मूंगफली की चाट के साथ शामिल हैं ये आहार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget