एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली के सभी 7 BJP सांसदों ने PM मोदी से की मुलाकात, विधानसभा चुनाव से पहले दिए गए ये निर्देश

Delhi Election 2025: दिल्ली के सभी सात लोकसभा सांसदों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसिलए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के सभी सात नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों ने बुधवार (24 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की. आम चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी के साथ बीजेपी सांसदों की यह पहली औपचारिक बैठक थी. बैठक के बाद एक बीजेपी सांसद ने कहा कि यह एक इंट्रोडक्शन बैठक थी, जो लगभग 20 मिनट तक चली.

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से नियमित आधार पर मिलने के लिए कहा. साथ ही उनकी शिकायतों को दूर करने और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मदद करने का प्रयास करने के लिए कहा. अगले साल की शुरुआत में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए यह बैठक महत्वपूर्ण है.

बैठक में सभी सात बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, हर्ष मल्होत्रा, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सेहरावत, बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल और योगेंद्र चंदोलिया मौजूद थे. बता दें 25 मई को हुए चुनावों में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों को बड़े अंतर से हराकर लगातार तीसरी बार दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी.

जनवरी-फरवरी 2025 में होगा चुनाव
बता दें कि दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों पर चुनाव अगले साल जनवरी और फरवरी में होना है. ऐसे में बीजेपी अपनी पकड़ बनाने के लिए अभी से रणनीति तय करने में जुट गई है. जबकि इस बार कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई है. कांग्रेस ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. 

दिल्ली में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या वाले 12 आरक्षित सीट है. इन 12 सीटों में कुल 30 विधानसभा क्षेत्र हैं और भारतीय जनता पार्टी इन क्षेत्रों में पहुंच बढ़ाने के लिए बहुत जल्द काम शुरू कर देगी. इतना ही नहीं इन 30 विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घर जाकर उनसे संपर्क बनाया जाएगा, जिसके लिए कई कार्यकर्ता नियुक्त किए गए हैं. बता दें कि इन क्षेत्रों में ज्यादातर लोग झुग्गी-झोपड़ियों में या बस्तियों में रहा करते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: लोधी कॉलोनी में सीवेज लाइन के काम के दौरान ढही दीवार, मलबे में दबे 3 लोग, एक की मौत
दिल्ली: लोधी कॉलोनी में सीवेज लाइन के काम के दौरान ढही दीवार, मलबे में दबे 3 लोग, एक की मौत
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 IPS और DANIPS अधिकारियों का तबादला
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 IPS और DANIPS अधिकारियों का तबादला
Delhi Weather: दिल्ली को अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत, बारिश और तेज हवाओं का दौर, गिरेगा तापमान
दिल्ली को अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत, बारिश और तेज हवाओं का दौर, गिरेगा तापमान
दिल्ली में खौफनाक वारदात, DU की असिस्टेंट प्रोफेसर की घर में घुसकर हत्या! सिर पर चोट के निशान 
दिल्ली में खौफनाक वारदात, DU की असिस्टेंट प्रोफेसर की घर में घुसकर हत्या! सिर पर चोट के निशान 

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
HJTIHH BO Day 1 Prediction: 'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
Rotten Mangoes: सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
Embed widget