एक्सप्लोरर

दिल्ली की हवा हुई साफ, 30 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, जानें रविवार को कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, AQI 153 तक पहुंच गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचेगा.

Delhi Weather Update: दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए गए ठोस कदमों का असर दिखने लगा है. राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में बड़ा सुधार हुआ है और यह 153 तक पहुंच गया है. इसके चलते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) स्टेज-I को हटा दिया है.

दिल्ली सरकार ने 2025-26 के बजट में पर्यावरण संरक्षण के लिए 506 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें से ₹300 करोड़ प्रदूषण नियंत्रण और आपातकालीन उपायों के लिए रखे गए हैं. साथ ही, सरकार 70 लाख पेड़ लगाने और 6 नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है.

दिल्ली में 29 मार्च का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से तीन डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान औसत से 2.6 डिग्री कम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में ह्यूमिडिटी का स्तर 34 से 23 फीसदी के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा. आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है.

30 मार्च को कैसा रहेगी दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग ने कहा कि रविवार (30 मार्च) को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम 4.00 बजे 153 दर्ज की गई है. यानी AQI अब 'मध्यम' श्रेणी में पहुंच गई है. 

जानकारी के लिए बता दें कि 0-50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' और 400 को 'खराब' माना जाता है. 401-500 'गंभीर'

'पर्यावरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध'- मनजिंदर सिरसा
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह सुधार सरकार की सख्त नीतियों और ठोस प्रयासों का नतीजा है. उन्होंने कहा, “हमारी सरकार पर्यावरण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और वायु गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में 13 मार्च को हुई उच्चस्तरीय बैठक में प्रदूषण रोकने के लिए कई अहम फैसले लिए गए थे. इनमें धूल नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू करना, औद्योगिक उत्सर्जन की कड़ी निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाना शामिल था.

'स्वच्छ हवा बनाए रखने में सहयोग करें'
सरकार का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू की गई नीतियों का असर दिख रहा है, लेकिन सतर्कता जरूरी है. सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छ हवा बनाए रखने में सहयोग करें ताकि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके.

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget