एक्सप्लोरर

दिल्ली की हवा में 'जहर', एक महीने में यूपी, हरियाणा और पंजाब में पराली जलने की कितनी घटनाएं?

Delhi Air Pollution पंजाब में बीते कुछ वर्षों में पराली जलाने की घटनाओं में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि यूपी और हरियाणा की तुलना में यह संख्या अभी भी बहुत ज्यादा है.

दिल्ली में ठंड की शुरुआत के साथ ही एयर क्वालिटी में गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार (18 अक्टूबर) को भी दिल्ली की एयर क्वालिटी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. इसके पीछे पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और यूपी में जलाए जाने वाली पराली को अहम कारण माना जाता है. बीते एक महीने (15 सितंबर से 15 अक्टूबर) पंजाब में पराली जलने की 1113 घटनाएं सामने आई हैं. हरियाणा दूसरे नंबर पर है जहां 559, यूपी में 528, एमपी में 99, राजस्थान में 93 और दिल्ली में सात घटनाएं सामने आई हैं.

16 अक्टूबर को पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्ती न बरतने पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा पर नाराज़गी जाहिर की. दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को 23 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने कहा. CAQM से कहा कि वह दोनों राज्यों के ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करे. आइए जानते हैं कि पंजाब में बीते कुछ वर्षों में पराली जलाने की कितनी घटनाएं हुई हैं जो चिंता का कारण बनीं हैं. 

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के एडवोकेट जनरल से कहा अगर चीफ सेक्रेटरी किसी के कहने पर कार्रवाई नहीं कर रहे तो उसका नाम बताइए, हम उसे भी कोर्ट में बुलाएंगे. 2020 से लेकर 2024 तक के आंकड़े देखें तो पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में धीरे-धीरे कमी आई है. यह हर साल कम होती जा रही है.

बीते पांच वर्षों का आंकड़ा

पंजाब में 2020 में पराली जलाने की 4,665 घटनाएं सामने आईं. 2021 में इसमें गिरावट आई है और यह आंकड़ा गिरकर 1,946 हो गया. 2022 में 1238 हो गया. 2023 में यह आंकड़ा गिरकर 1388 रह गया. 2024 में 15 अक्टूबर तक के आंकड़े के मुताबिक यह आंकड़ा अभी 1113 है.

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं (2024)

  • पिछले वर्षों की तुलना में अपेक्षाकृत कम है.
  • संभवतः मानसून में देर तक हुई बारिश के कारण पराली जलाने की संख्या कम हुई है.
  • 10 अक्टूबर से घटनाओं में हालांकि भारी वृद्धि देखी गई है.
  • पंजाब में 2024 में पराली जलाने की कुल घटनाएं – 1113 (15 सितंबर से 15 अक्टूबर)
  • सिर्फ पिछले 6 दिनों की घटनाएं (10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर) – 846 (कुल का 76%)
  • 15 सितंबर से 9 अक्टूबर (25 दिन) तक प्रतिदिन औसत घटनाएं - केवल 11
  • 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर (6 दिन) तक प्रतिदिन औसत घटनाएं - 141

    ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने पंजाब CM भगवंत मान को खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget