एक्सप्लोरर

दिल्ली की हवा फिर 'खराब', मंगलवार को AQI 234 दर्ज, जानें- बुधवार को कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Pollution: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मंगलवार शाम 4 बजे 234 दर्ज किया गया है. सोमवार (9 दिसंबर) को AQI 186 दर्ज की गई थी.

Delhi Air Pollution: देश की राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार (10 दिसंबर) को वायु गुणवत्ता 'खराब' कैटेगरी में पहुंच गई. पूर्वानुमान के अनुसार यह अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही रहेगी. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मंगलवार शाम 4 बजे 234 दर्ज किया गया है. सोमवार (9 दिसंबर) को AQI 186 दर्ज की गई थी. 'मध्यम' श्रेणी में एक्यूआई दर्ज करने के एक दिन बाद हवा की गुणवत्ता में गिरावट हुई. 

समीर ऐप के मुताबिक राजधानी के 38 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों में से दो ने मंगलवार को AQI को 'बहुत खराब' श्रेणी में बताया जबकि 27 स्टेशनों ने 'खराब' AQI दर्ज किया. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को प्राइमरी पोल्यूटेंट PM2.5 था, जो दोपहर 3 बजे 87.9 µg/m³ दर्ज किया गया. 

दिल्ली में प्रदूषण के खतरे से स्वास्थ्य जोखिम

ये बारीक कण स्वास्थ्य जोखिम पैदा करते हैं क्योंकि ये फेफड़ों में गहराई तक एंट्री कर सकते हैं. डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस), दिल्ली में प्रदूषण के स्रोतों का आकलन और अनुमान लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक उपकरण है, जिसे 29 नवंबर से अपडेट नहीं किया गया था. सोमवार को दोबारा इसे शुरू किया गया. 

अगले दो दिन कैसी रहेगी दिल्ली की हवा

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के पूर्वानुमान से पता चलता है कि अगले दो दिनों तक राजधानी में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी रहेगी. दिसंबर की शुरुआत में वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया, जो 'बहुत खराब' से स्थानांतरित होकर 'खराब' और फिर 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई.  हालांकि, रविवार को इसमें तेज गिरावट देखी गई क्योंकि AQI 'मध्यम' से 'बहुत खराब' हो गया.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) AQI को वर्गीकृत करता है. 0 और 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 400 से ऊपर 'गंभीर' माना जाता है.

बुधवार को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

इस बीच, मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. इसमें कहा गया है कि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार (11 दिसंबर) को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. धुंध की संभावना भी जताई गई है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में ताबड़तोड़ कटे गाड़ियों के चालान! प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने पर वसूल किए 260 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने भरा 50 हजार का बॉन्ड
दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने भरा 50 हजार का बॉन्ड
LPG Crisis: गैस की कमी से दिल्ली में मंदिर, गुरुद्वारों और अस्पताल के कम्युनिटी किचन प्रभावित, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना
गैस की कमी से दिल्ली में मंदिर, गुरुद्वारों और अस्पताल के कम्युनिटी किचन प्रभावित, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना
जामिया मिल्लिया के गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात को घुसे लड़के! कैंपस में मारपीट का आरोप, पढ़ें पूरा मामला
जामिया मिल्लिया के गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात को घुसे लड़के! कैंपस में मारपीट का आरोप, पढ़ें पूरा मामला

वीडियोज

Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LPG Crisis: एलपीजी किल्लत के बीच सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- 'देश परेशान है और BJP...'
LPG किल्लत के बीच सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- 'देश परेशान है और BJP...'
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
Embed widget