एक्सप्लोरर

दिल्ली में AAP ने बदला पार्टी अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया को पंजाब की जिम्मेदारी, गुजरात-गोवा को लेकर भी बड़ा फैसला

Delhi AAP Meeting: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा फैसला लेते हुए सौरभ भारद्वाज को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है. पार्टी ने चार राज्यों में प्रभारी भी नियुक्त किया है.

Delhi AAP New Chief: आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार (21 मार्च) को बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली में पार्टी का अध्यक्ष बनाया. उन्होंने पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह ली है. पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी बनाया है.

मनीष सिसोदिया को अहम जिम्मेदारी

आप ने सबसे अहम राज्य पंजाब की जिम्मेदारी दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी है. उन्हें प्रभारी बनाया गया है. वहीं पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को पंजाब का उप-प्रभारी बनाया है.

छत्तीसगढ़ का प्रभारी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को बनाया गया है. वहीं गोवा का प्रभारी पंकज गुप्ता को बनाया गया. उनके साथ अंकुश नारंग, आभाष चंदेला और दीपक सिंगला को सह प्रभारी बनाया गया है.

कांग्रेस के लिए चुनौती?

इन फैसलों से साफ है कि पंजाब के साथ-साथ गुजरात, गोवा और छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को मजबूत करेगी और बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस को बड़ी चुनौती देगी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही संगठन में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थी. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक हुई.

इस बैठक में संगठन महासचिव संदीप पाठक, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय पूर्व सीएम आतिशी, विधायक इमरान हुसैन, पंकज गुप्ता, सांसद एनडी गुप्ता और राघव चड्ढा मौजूद रहे.

मेहराज़ मलिक को जम्मू-कश्मीर की कमान

आप ने जम्मू कश्मीर में मेहराज़ मलिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. वो प्रदेश में आप के इकलौते और पहले विधायक हैं.

आम आदमी पार्टी (आप) ने ये बड़ा बदलाव ऐसे समय में किया है जब उसे हाल ही में उसे दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी के सामने पंजाब बचाने की चुनौती है. ऐसे में मनीष सिसोदिया को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद से ही सिसोदिया पंजाब में एक्टिव थे. हालांकि विपक्षी दल कांग्रेस और बीजेपी ने इसपर सवाल भी उठाए. हाल ही में अरविंद केजरीवाल भी पंजाब के दौरे पर गए. वहां से लौटने के बाद पार्टी ने छह बड़े बदलाव किए हैं. 

दिल्ली HC के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर मिला भारी मात्रा में कैश तो चीफ जस्टिस बोले- 'इस घटना ने हर किसी को...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह

वीडियोज

ChitraTripathi: परिवारवाद अभिशाप..फिर Nitin Nabin को क्यों चुना अध्यक्ष? | BJP President | UP
ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President
नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाह को किया खारिज, शेयर की नई इंस्टाग्राम स्टोरी
Landlocked States के Export Boost | सरकार का बड़ा Mission | Paisa Live
PPFAS का नया Parag Parikh Large Cap Fund | Safe & Strong Investing Option | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
Embed widget