एक्सप्लोरर

दिल्ली HC के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर मिला भारी मात्रा में कैश तो चीफ जस्टिस बोले- 'इस घटना ने हर किसी को...'

Justice Yashwant Verma: दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर भारी मात्रा में कैश मिलने के आरोपों के बाद उनकी आज कोई अदालत नहीं लगाई गई है. वकीलों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Justice Yashwant Varma Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर कथित तौर पर भारी मात्रा में मिले कैश को लेकर विवाद गहरा गया है. शुक्रवार (21 मार्च) को दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डी के उपाध्याय ने कहा कि इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया

कैश बरामदगी के मामले में वरिष्ठ वकीलों ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से कार्रवाई करने का आग्रह किया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय ने वरिष्ठ वकील की भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ''इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है और हतोत्साहित किया है.''

बता दें कि जस्टिस यशवंत वर्मा ने आज अदालत में सुनवाई नहीं की. ‘कोर्ट मास्टर’ ने कहा कि खंडपीठ ‘‘छुट्टी’’ पर है.

वकील ने जज से क्या कहा?

वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण भारद्वाज ने मुख्य न्यायाधीश उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के सामने इस संबंध में कदम उठाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

उन्होंने कहा, ''हम व्यवस्था का बहुत सम्मान करते हैं. प्रत्येक न्यायाधीश का बहुत सम्मान किया जाता है. हम हिल गए हैं माय लॉर्ड (MY Lords) और हतोत्साहित हैं. कृपया कुछ कदम उठाएं. मैं अपने कई भाइयों का दर्द व्यक्त कर रहा हूं. कृपया कुछ कदम उठाएं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसी घटनाएं न हों.''

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय से उनके मूल इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने का फैसला किया है.

कैश का कैसे खुला राज?
दरअसल, पिछले दिनों जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर आग लग गई थी. आग की सूचना परिवारवालों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी. आग की जांच के दौरान कर्मचारियों को कथित तौर पर एक कमरे में बड़ी मात्रा में कैश मिला. इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गई. 

दिल्ली HC बार चुनाव में इतिहास रचने की तैयारी, महिला वकीलों को मिला नेतृत्व का सुनहरा मौका

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs PAK: पाकिस्तान भारत के साथ मैच खेलने के लिए राजी! 24 घंटे में देगा जवाब, शहबाज शरीफ करेंगे 'आखिरी फैसला'
पाकिस्तान भारत के साथ मैच खेलने के लिए राजी! 24 घंटे में देगा जवाब, शहबाज शरीफ करेंगे 'आखिरी फैसला'
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान; आपके लिए भी जानना जरूरी
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान

वीडियोज

Border 2: Varun Dhawan की Casting, Trolling और VFX पर खास बातचीत Nidhi Dutta के साथ
FII Selling के बीच 3 Stocks में Heavy Buying — Feb 2026 Market Volatility Explained | Paisa Live
Senior Living Homes बना Real Estate का Smartest Investment Option | Paisa Live
Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IND vs PAK: पाकिस्तान भारत के साथ मैच खेलने के लिए राजी! 24 घंटे में देगा जवाब, शहबाज शरीफ करेंगे 'आखिरी फैसला'
पाकिस्तान भारत के साथ मैच खेलने के लिए राजी! 24 घंटे में देगा जवाब, शहबाज शरीफ करेंगे 'आखिरी फैसला'
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान; आपके लिए भी जानना जरूरी
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान
'दंगल' का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'धुरंधर 2'? ये फिल्में भी दे सकती है आमिर खान की फिल्म को मात
क्या आमिर खान की 'दंगल' का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाएगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'?
क्या खिलाड़ियों को हैंडशेक करने के लिए मजबूर कर सकता है ICC, पाकिस्तान की डिमांड के बीच जान लीजिए जवाब
क्या खिलाड़ियों को हैंडशेक करने के लिए मजबूर कर सकता है ICC, पाकिस्तान की डिमांड के बीच जान लीजिए जवाब
नो पार्किंग की सजा या कानून का दुरुपयोग? स्कूटी समेत युवक को क्रेन ने हवा में उठाया, वीडियो वायरल
नो पार्किंग की सजा या कानून का दुरुपयोग? स्कूटी समेत युवक को क्रेन ने हवा में उठाया, वीडियो वायरल
दिल्ली के नर्सरी स्कूलों की दूसरी लिस्ट होने वाली है जारी, ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार
दिल्ली के नर्सरी स्कूलों की दूसरी लिस्ट होने वाली है जारी, ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार
Embed widget