एक्सप्लोरर

'न CM न किसी मंत्री का नाम, कितने डरे हुए हैं', AAP की पहली लिस्ट पर बोली BJP

Delhi AAP Candidate List: दिल्ली में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 6 उन नेताओं को टिकट दिया है जो बीजेपी और कांग्रेस से आए हैं.

BJP On Delhi AAP Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी. इस सूची में आप 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. बीजेपी और कांग्रेस से हाल ही में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप में शामिल हुए छह नेताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं. वहीं इस लिस्ट को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "यह आम आदमी पार्टी के आत्मविश्वास को दिखाता है जो पूरी तरह हिला हुआ है क्योंकि पहली लिस्ट में ना तो मुख्यमंत्री ना उनके पूर्व भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री, ना किसी मंत्री और ना ही किसी बड़े चेहरे का नाम. यह दिखाता है कि वह कितने डरे और सहमें हुए हैं."

उन्होंने आगे कहा, "हमारी जब लिस्ट आएगी तब देखिएगा, लेकिन उनकी पार्टी में जो चिंगारी चली है, आने वाले दिनों में क्या कुछ रंग दिखायेगी आप सबको पता चल जाएगा." 

इन्हें पार्टी में शामिल होने का मिला 'तोहफा'
ब्रह्म सिंह तंवर (छतरपुर), अनिल झा (किरारी), बी बी त्यागी (लक्ष्मी नगर) हाल ही में बीजेपी छोड़कर आप में शामिल हुए थे, जबकि जुबैर चौधरी (सीलमपुर), वीर सिंह धींगान (सीमापुरी) और सुमेश शौकीन (मटियाला) कांग्रेस छोड़ने के बाद आप में शामिल हो गए थे.

इन उम्मीदवारों मिला टिकट
जिन अन्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है उनमें सरिता सिंह (रोहतास नगर), रामसिंह नेता जी (बदरपुर), गौरव शर्मा (घोंडा), मनोज त्यागी (करावल नगर) और दीपक सिंघल (विश्वास नगर) का नाम शामिल है.

पीएसी की बैठक के बाद घोषित हुए नाम
पार्टी संयोजक केजरीवाल की अध्यक्षता में आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद इन नामों की घोषणा की गई. बता दें कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं. 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं.

ये भी पढ़ें

Delhi AAP Candidate List: 'आप' प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 11 में से BJP-कांग्रेस के 6 बागियों पर भरोसा, दो नए चेहरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
सोनम वांगचुक की कैसी है अब सेहत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की कैसी है अब सेहत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget