एक्सप्लोरर

Omicron Variant: गाजियाबाद में ओमिक्रोन केस आने के बाद गौतम बुद्ध नगर में अलर्ट, CMO ने कही ये बात

Coronavirus New Variant Omicron: नोएडा से सटे गाजियाबाद में ओमिक्रोन के 2 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया है.

Coronavirus New Variant Omicron: नोएडा से सटे गाजियाबाद में ओमिक्रोन के 2 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया है और विदेश से आने वाले लोगों से लगातार सम्पर्क भी कर रहा है. सीएमओ सुनील कुमार शर्मा ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश और जिला गौतम बुद्ध नगर ओमिक्रोन फ्री है.

सुनील कुमार शर्मा ने दावा किया कि उनके जिले में अब तक ओमिक्रोन का एक भी मामला सामने नहीं आया है. उन्होंने ये भी बताया कि गाजियाबाद में मिले 2 मरीज भी स्वस्थ हो कर वापस महाराष्ट्र चले गए हैं. सीएमओ ने बताया कि फिलहाल नोएडा सेक्टर 39 के कोविड अस्पताल में 10 बेड ओमिक्रोन के लिए आरक्षित किये गए हैं, लेकिन अभी उत्तर प्रदेश ओमिक्रोन मुक्त है. 

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों पर सीएमओ से सवाल किया गया कि क्या इस मुद्दे पर नोएडा ने क्या दिल्ली वालों के लिए कोई विशेष  गाइडलाइंस जारी की है, तो उन्होंने बताया कि दिल्ली से रोजाना लाखों लोग नोएडा आते हैं. कोई अपनी गाड़ी से आता है तो कोई बस या मेट्रो से आता है. इसलिए नोएडा स्वास्थ्य विभाग के लिए ये संभव नहीं कि हर व्यक्ति की जांच की जाए लेकिन नोएडा के सेक्टर 35 बस अड्डे पर कोरोना की जांच के लिए सेंटर बनाया गया है, कोई भी अपनी जांच करवा सकता है.

विदेश से तकरीबन 7 हजार लोग लौटे हैं और लगभग 400 लोगों की जांच हुई है. सभी लोगों की जांच नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास सबकी जांच करने के आदेश नहीं है. कोरोना के सिम्पटोमैटिक या हाई रिस्क देशों से लौटे लोगों की ही सिर्फ जांच होती है और वो भी 7 दिन पूरे होने के बाद. बता दें कि देश में ओमिक्रोन के मामले सामने आने के बाद नोएडा में भी जांच बढ़ा दिया गया है. बीते 24 घंटे में नोएडा में 5 कोरोना के मामले सामने आए हैं. 

Vijay Mallya और Nirav Modi जैसे भगौड़ों से कितनी संपत्ति वसूली गई? सरकार ने संसद में दी ये जानकारी

Aishwarya Rai Summoned: पनामा पेपर्स लीक मामले में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से ED की पूछताछ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget