एक्सप्लोरर

Congress Candidate List Delhi 2025: कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, किसे कहां से टिकट?

Congress Candidate List Delhi 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. इसमें पांच उम्मीदवारों का नाम है. पार्टी ने अब तक 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.

Congress Candidate List Delhi 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट बुधवार (15 जनवरी) की रात को जारी की. पार्टी ने बवाना से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सोमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धानक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया है.

पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 68 उम्मीदवार घोषित कर दिए है. इससे पहले चार अलग-अलग सूचियों में कुल 63 प्रत्याशी घोषित किए गए थे. कांग्रेस ने मंगलवार को 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी. 

कांग्रेस की चौथी लिस्ट
कांग्रेस की चौथी लिस्ट

इस महीने की शुरुआत में उसने एकमात्र उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री आतिशी के मुकाबले के लिए कालकाजी से महिला कांग्रेस प्रमुख अलका लांबा को मैदान में उतारा गया. गत 24 दिसंबर को पार्टी ने 26 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी. 

पार्टी ने दिसंबर की शुरुआत में 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें नई दिल्ली से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा गया था. वह आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे रहे हैं. दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी.

शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. ऐसे में कांग्रेस दो सीटों पर गुरुवार को लिस्ट जारी कर सकती है. 

पार्टी दिल्ली की सत्ता से करीब 12 सालों से दूर है और पिछले दो चुनावों में खाता खोलने में भी नाकामयाब रही. इस बार के चुनाव में उसका मुकाबला आप और बीजेपी से है. आम आदमी पार्टी (आप) पिछले 10 सालों से सत्ता में है. आप सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है. वहीं बीजेपी की एक और लिस्ट का इंतजार है.

Delhi Election: दिल्ली में नीतीश कुमार-चिराग पासवान की BJP से बनी बात, किसे कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget